IND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला गोल्ड मेडल मैच

IND vs PAK Live Streaming: एशियन गेम्स में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समयनुसार 10 बजे शुरू होगा। भारतीय टीम के सामने गोल्ड डिफेंड करने की चुनौती है।

IND vs PAK Live Streaming: एशियन गेम्स 2026 में शनिवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान के सामने भारतीय टीम अपना गोल्ड डिफेंड करने उतरेगी। यह मुकाबला करोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। लगातार बारिश के कारण दोनों टीमों को मैदान पर सीधे सेमीफाइनल मुकाबले में उतरना पड़ा। दोनों टीमों ने अपने-अपने सेमीफाइनल आसानी से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान ने बारिश से प्रभावित पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से जबकि भारत ने दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में एंट्री की थी।

IND vs PAK

भारत और पाकिस्तान (साभार-x)

भारत के लिए अच्छी बात यह है कि जसप्रीत बुमराह फॉर्म में हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने पहली ही ओवर में श्रीलंका को दो झटके दिए थे। उन्होंने अपने 2 ओवर में केवल 7 रन खर्चे थे। बात बल्लेबाजी की करें तो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने शानदार काम किया था। वैभव ने 38 तो किशन ने 80 रन की नाबाद पारी खेली थी। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक भी अपना दम दिखाना चाहेंगे।

End of Feed