IND vs NZ 2nd T20I: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20, जानिए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 20, 2022, 06:30 AM IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को माउंट माउंगानुई मैदान पर खेला जाएगा। आईए जानते हैं इस मुकाबले से जुड़ी अहम बातें।

माउंट माउंगानुई: युवा भारतीय टीम को रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड से कड़ी चुनौती का सामना करने की उम्मीद है जिसमें कप्तान हार्दिक पंड्या की निगाहें कुछ ‘गेम टाइम’ हासिल करने पर लगी होंगी, पर भुवनेश्वर कुमार के सामने भी इस छोटे प्रारूप में बने रहने की कठिन चुनौती होगी।

Indian-Cricket-Team

भारतीय क्रिकेट टीम( साभार BCCI)

वे्लिंयगटन में श्रृंखला का शुरूआती मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था और भारतीय खिलाड़ी यहां मैदान पर उतरने के लिये बेताब होंगे। यह मैदान जिस जगह स्थित है, उसे ‘बे ऑफ प्लेंटी’ कहा जाता है और जहां तक टी20 प्रारूप में रवैये का संबंध है तो भारतीय क्रिकेट में इस समय सोच विचारने के लिये काफी कुछ है। ‘बे ओवल’ मैदान की बाउंड्री काफी बड़ी हैं और यह एक खुला मैदान है जो वेलिंगटन में नहीं था।

End of Feed