IND vs NZ Match Timing Today: आज कितने बजे शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला? जानें हर जानकारी

IND vs NZ Match Timing Today, India vs New Zealand ICC Champions Trophy 2025 Match Kitne Baje Shuru Hoga: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक और रोमांचक मैच का आयोजन किया जाने वाला है। दुबई में खेले जाने वाले मैच को लेकर सभी फैंस उत्साहित हैं।भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 12वां मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 2:30 बजे से शुरू होगा।

IND vs NZ Match Timing Today: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रूप स्टेज अब अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। इसके आखिरी मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की टक्कर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (India vs New Zealand) से होने वाली है। मैच का आयोजन एक बार फिर से दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International cricket stadium) में किया जा रहा है। ये मैच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल (ICC Champions Trophy 2025 Semi Final) के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इसका विजेता ग्रूप ए में टॉप पर रहेगा और दूसरे ग्रूप की सेकंड पोजिशन की टीम से उनकी टक्कर होने वाली है। इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं।

Kohli vs Williamson ap

विराट कोहली केन विलियमसन (फोटो- AP/BCCI)

न्यूजीलैंड की टीम में पांच खब्बू बल्लेबाजों की मौजूदगी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी को पिंडली में हुई हल्की परेशानी के कारण भारतीय टीम प्रबंधन रविवार को चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच में इस अनुभवी तेज गेंदबाज को आराम देकर अर्शदीप सिंह को उतार सकता है ।शुक्रवार को अभ्यास सत्र को संकेत माने तो पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप इस मैच में शमी की जगह खेल सकते हैं । उन्होंने गेंदबाजी कोच मोर्नी मोर्कल के साथ काफी अभ्यास किया और 13 ओवर डाले । शमी ने छोटे रनअप के साथ सिर्फ छह सात ओवर फेंके। वहीं न्यूजीलैंड की टीम में भी बदलाव देखें जा सकते हैं।

End of Feed