IND vs NZ 1st T20I Paying 11, Dream11 Team: भारत-न्यूजीलैंड पहले टी20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Nov 18, 2022, 09:30 AM IST

India vs New Zealand, IND vs NZ T20 Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंग्टन में खेले जाने वाले पहले टी20 अंतरराष्ट्र्रीय मुकाबले में दोनों टीमें किन खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती हैं और कौन हो सकते हैं एक्स फैक्टर खिलाड़ी, आइए जानते हैं।

India vs New Zealand 1st T20I, IND vs NZ T20 Dream11 Team, Playing 11 Today Match Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का खुमार समाप्त हो चुका है और अब बारी है द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया में मेजबान टीम और इंग्लैंड केे बीच वनडे सीरीज का बुधवार को आगाज हुआ, वहीं दूसरी तरफ आज (गुरुवार) वेलिंग्टन में भारत और मेजबान न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज का आगाज होने जा रहा है।

IND_NZ_DREAM11

भारत बनाम न्यूजीलैंड ड्रीम11, प्लेइंग-11 (AP)

दोनों टीमों ने टी20 विश्व कप 2022 के अपने-अपने सेमीफाइनल मैच गंंवा दिए थे और फाइनल में जाने का मौका गंवा दिया था। जहां न्यूजीलैंड को पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने शिकस्त दी थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम नेे भारतीय टीम को मात दे दी थी। अब भारत को न्यूजीलैंड की जमीन पर खुद को सबसे छोटे प्रारूप में साबित करना होगा और कुछ पुरानी गलतियों को सुधारना होगा।

End of Feed