भारत-जापान रिश्तों को सेलिब्रेट करने के लिए होगा ऐतिहासिक टी20 मुकाबला

भारत और जापान 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला खेलेगी। इसका उद्देश्य 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए, खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच मानवीय आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।

जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साझा तौर पर एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबले की घोषणा की है। यह मुकाबला भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह के शुभारंभ के अवसर पर खेला जाएगा। इसे सुजुकी कप नाम दिया गया है और इसका आयोजन तोचिगी प्रांत के सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में मंगलवार यानी 22 सितंबर 2026 को होगा। यह मैच "स्पोर्ट 75" की दिशा में पहला कदम होगा, जो जापानी प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची और भारतीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के बीच शिखर सम्मेलन के दौरान हुए एक समझौते से उपजी एक पहल है। इसका उद्देश्य 2036 में ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी करने की भारत की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए, खेल के क्षेत्र में भारत और जापान के बीच मानवीय आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देना है।

IND VS JAPAN

भारत-जापान (साभार-x)

इस मौके पर बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “बीसीसीआई को इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि भारतीय और जापान की पुरुष टीम जापान में एक विशेष टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए आमने-सामने आ रही हैं। क्रिकेट के लिए यह एक महत्वपूर्ण क्षण है।

End of Feed