IND vs IRE 2nd T20 Live Score Streaming (भारत बनाम आयरलैंड दूसरा टी20 मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत पटखनी दी और सीरीत में 1-0 से आगे है। भारत और आयरलैंड के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 20 अगस्त को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इसलिए यह मुकाबला काफी रोमांचक हो सकता है। वैसे दोनों टीमों के बीच टी20 मुकाबले की बात करें तो भारत कभी भी आयरलैंड से नहीं हारा है।
भारत बनाम आयरलैंड लाइव स्ट्रीमिंग।
कब खेला जाएगा, भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच (IND vs IRE 2nd T20I Match Date)
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच 20 अगस्त यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा, भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच (IND vs IRE 2nd T20I Match Venue)
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच डबलिन के मालाहाइड क्रिकेट क्लब स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा, भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच (IND vs IRE 2nd T20I Match Time)
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देखें, भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच (IND vs IRE 2nd T20I Match On Tv)
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच टीवी पर आप स्पोर्ट्स-18 चैनल पर देख सकते हैं।
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा T20I मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं (IND vs IRE 2nd T20I Match Live Streaming)
भारत और आयरलैंड के बीच दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में देख सकते हैं।
