IND vs ENG 3rd ODI: लॉर्ड्स में सीरीज जीत के इरादे से उतरेंगी दोनों टीम, रोहित शर्मा पर होंगी प्रशंसकों की नज़रें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। दोनों टीमों की नज़र इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

लंदन: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ निर्णायक तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के लिये जब रविवार को लॉडर्स पर उतरेगी तो समूचे क्रिकेट जगत की नजरें ’हिटमैन’ रोहित शर्मा पर लगी होंगी जिनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही है। तमाम अटकलों के बीच बीसीसीआई ने साफ तौर पर कहा है कि यह रोहित के कैरियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं होगा लेकिन पहले दो मैचों में नाकाम रहे भारत के पूर्व कप्तान खुद को साबित जरूर करना चाहेंगे।

IND vs ENG 3rd ODI Preview

भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा वनडे प्रीव्यू

रोहित शर्मा पर रहेगी सबकी नजर

फ्रंटफुट पर बेहतरीन पुल शॉट खेलने और स्पिनरों को मैदान के चारों ओर खेलने वाले रोहित इस श्रृंखला में उस लय में नहीं दिखे जिससे इन अटकलों को बल मिला कि 39 वर्ष का यह दिग्गज अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाला वनडे विश्व कप नहीं खेल सकेगा। कार्डिफ की कठिन पिच पर रोहित ने नौ डॉट गेंदें खेली जिसके बाद आउट हो गए । ’क्रिकेट का घर’ कहे जाने वाले लॉडर्स पर बल्लेबाजों की मददगार पिच पर शायद उन्हें लय हासिल करने में मदद मिले। बतौर कप्तान रोहित ने मोर्चे से अगुवाई करते हुए हमेशा पावरप्ले में जोखिम भरे शॉट्स खेले हैं। उनके प्रशंसक रविवार को उसी रोहित को देखना चाहते हैं। पहले दस ओवर में उन्हें जोफ्रा आर्चर की तूफानी गेंदों का सामना करना होगा।

End of Feed