IND vs ENG: अश्विन ने बुमराह की जमकर की तारीफ, बोले- बूमबॉल अद्भुत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 11, 2024, 03:17 PM IST

India vs England Test Match, Ravi Ashwin vs Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरी मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम के स्टार गेंदबाज रवि अश्विन ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की। जानिए अश्विन ने बुमराह को लेकर क्या बोले।

India vs England Test Match, Ravi Ashwin vs Jasprit Bumrah: भारत के सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने साथी जसप्रीत बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उनकी ‘बूमबॉल’ ने कमाल कर दिया और इस तेज गेंदबाज का तीनों प्रारूप की आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना बहुत बड़ी उपलब्धि है। बुमराह के गेंद से शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में 106 रन की जीत से श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में सफल रही।

India vs England Test, India vs England 3rd Test, IND vs ENG, IND vs ENG Test, Ravi Ashwin vs Jasprit Bumrah, Ravi Ashwin, Jasprit Bumrah, Boomball amazing about Jasprit Bumrah, Ravi Ashwin Big Statement, Ravi Ashwin Bihg Reaction, Cricket News, Cricket News in Hindi, Sports News in Hindi, Cricket News Today,

जसप्रीत बुमराह टीम के साथियों के साथ।

इस तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड की पहली पारी में ‘रिवर्स स्विंग’ से बेहतरीन प्रदर्शन किया और 45 रन देकर छह विकेट झटके। इसके बाद दूसरी पारी में तीन विकेट से मैच में 91 रन देकर कुल नौ विकेट प्राप्त किए। इस प्रदर्शन की बदौलत बुमराह टेस्ट रैंकिंग सूची में शीर्ष पर पहुंच गये और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी बने। बुमराह ने इससे पहले वनडे और टी20 में भी शीर्ष स्थान हासिल किया था। अश्विन ने अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ‘सबसे शानदार प्रदर्शन ‘बूमबॉल’ था। जसप्रीत बुमराह ने असाधारण गेंदबाजी की।’

End of Feed