T20 World Cup 2nd Semi-Final, IND vs ENG: लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में भारत-इंग्लैंड की भिड़ंत, जानिए मैच से जुड़ी जरूरी बातें

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 26, 2024, 05:58 PM IST

T20 World Cup 2nd Semi-Final, IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (27 जून 2024) को खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से होगा। दोनों टीमें लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। इसके अलावा टीम इंडिया के पास इंग्लैंड से हिसाब चुकता करने का अच्छा मौका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से होगा।
  • गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • विराट कोहली के प्रदर्शन पर रहेगी नजर।

T20 World Cup 2nd Semi-Final, IND vs ENG: आक्रामक बल्लेबाजी रवैये के साथ भारत गुरुवार को यहां टी20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में जब डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से भिड़ेगा तो एक दशक से अधिक समय से नॉकआउट चरण में हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगा। पिछली बार जब ये दोनों टीमें इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिड़ी थी तो इंग्लैंड ने भारत को 2022 में 10 विकेट से रौंद दिया था। एडिलेड में 10 विकेट की करारी हार के बाद से भारत शीर्ष क्रम में अपने रूढ़िवादी रवैये को छोड़ने में सफल रहा और इस प्रतियोगिता में अब तक अजेय रहा है। प्रोविडेंस स्टेडियम में संभावित परिस्थितियों को देखते हुए कागजों पर रोहित शर्मा और उनकी टीम मजबूत नजर आती है और बदला चुकता करने के लिए तैयार दिखती है।

IND vs ENG Preview, T20 World Cup 2024, T20 World Cup, India Cricket team, England Cricket team, IND vs ENG, ENG vs IND, T20 World Cup 2204 Second Semi Final, India vs England Semi Final, India vs England Semi Final Preview, Rohit Sharma, jos buttler,

टीम इंडिया का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड से होगा।

स्पिनरों ने शुरुआती मैच से ही यहां गेंदबाजी का आनंद लिया है और भारत के कुलदीप यादव और इंग्लैंड के आदिल राशिद जैसे खिलाड़ी नॉकआउट मुकाबले में अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे। तेज गेंदबाजों को भी इस मैदान पर सफलता मिली है। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने प्रतियोगिता की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि आठ जून के बाद से यहां कोई मैच नहीं खेला गया है। उस दिन वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ आसान जीत दर्ज की थी। इससे क्यूरेटर को इस हाई प्रोफाइल मैच के लिए उपयुक्त पिच तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया। भारत ने सुपर आठ चरण में शानदार प्रदर्शन किया लेकिन सेमीफाइनल के अत्यधिक दबाव में सहज गलतियां हो जाती हैं।

End of Feed