IND vs ENG 2nd Test Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच

IND vs ENG 2nd Test Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे शुरू होगा। यदि आप इस मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

IND vs ENG 2nd Test Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 2-6 जुलाई के बीच एजबेस्टन बर्मिंघम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला 5 विकेट से जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है और इस मुकाबले में टीम इंडिया की कोशिश सीरीज में वापसी करने पर होगी। पहले मुकाबले में खराब फील्डिंग और दूसरे छोर पर बुमराह को अन्य गेंदबाजों से साथ न मिलने के कारण टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

ind vs eng live score streaming.

भारत और इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-TNN)

हालांकि, दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं इस पर अभी स्थिति साफ नहीं है और कप्तान गिल की मानें तो पिच देखने के बाद ही अंतिम ग्यारह पर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, प्रैक्टिस सेशन को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के प्लेइंग इलेवन में खेलने की प्रबल संभावना है। इंग्लैंड ने पहले ही अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है जिसमें जोफ्रा आर्चर का न होने टीम इंडिया के लिए एक राहत की खबर है। अगर आप इस दूसरे मुकाबले को देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed