IND vs ENG: अक्षर पटेल ने की यशस्वी जायसवाल के आक्रामक रवैये की तारीफ, बताया-कैसे फिरकी में फंसे जॉनी बेयर्स्टो

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 25, 2024, 10:57 PM IST

हैदराबाद में भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू हुए सीरीज के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन के खेल के बाद अक्षर पटेल ने यशस्वी जायसवाल के आक्रामक रवैये की तारीफ की है।

हैदराबाद: भारत के बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने गुरुवार को हैदराबाद में शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद कहा कि यशस्वी जायसवाल की नाबाद 76 रन की मनोरंजक पारी की सबसे अच्छी बात यह थी कि उन्होंने इंग्लैंड की स्पिन तिकड़ी को पूरी तरह से असहज कर दिया। जायसवाल की 70 गेंद में नाबाद 76 रन की तेजतर्रार पारी से भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी के 246 रन के जवाब में पहले दिन की समाप्ति तक एक विकेट पर 119 रन बनाए।

Axar Patel

अक्षर पटेल

यशस्वी ने पहले ओवर से ही किया स्पिनर्स पर हमला

अक्षर ने दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा,'यशस्वी जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे हमने उसका आनंद लिया और उन्होंने पहले ओवर से ही स्पिनरों को निशाना बनाया। शुरुआत में ही उन्हें असहज करना अच्छा था।' जायसवाल ने भारत की पहली पारी के दूसरे ओवर में पदार्पण कर रहे इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर टॉम हार्टली पर दो छक्के लगाकर अपने तेवर दिखाए।

End of Feed