IND vs ENG 5th Test Oval Weather Live: भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच से पहले मौसम की खराब स्थिति ने क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। यह मैच सीरीज के लिहाज से बेहद अहम है, क्योंकि इंग्लैंड 2-1 से आगे है और भारत को सीरीज बराबर करने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड लंदन का मौसम लाइव (फोटो- AP/olliepope instagram)
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लंदन में पहले दिन बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। दोपहर के समय 50 प्रतिशत से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे कई घंटों का खेल प्रभावित हो सकता है। भारत को टेस्ट जीतने के लिए अधिकतम ओवरों की जरूरत होगी, लेकिन मौसम की मार से यह रणनीति प्रभावित हो सकती है।बारिश के साथ-साथ ओवरकास्ट परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को पिच से अतिरिक्त स्विंग मिलने की संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी का विकल्प चुन सकता है।
भारत को जीत की दरकार, इंग्लैंड को हार से बचना जरूरी
यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए निर्णायक है। इंग्लैंड अगर यह टेस्ट ड्रॉ या जीत लेता है, तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगा। वहीं, भारत के पास सीरीज बराबर करने का यह आखिरी मौका है। भारतीय टीम निडर होकर खेलना चाहेगी क्योंकि अब खोने के लिए कुछ नहीं बचा है। हालांकि, बारिश उनके जीत के इरादों में बाधा बन सकती है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेटेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग
भारत की प्लेइंग XI: केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रूव जुरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
