India vs England 4th Test Match, मैनचेस्टर ओल्ड ट्रैफर्ड वेदर: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पाँच मैचों की सीरीज़ का चौथा टेस्ट मैच आज से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में शुरू होने वाला है।सीरीज़ में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। दिलचस्प बात यह है कि मेहमान टीम ने टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर अभी तक जीत हासिल नहीं की है, जिससे इस मुकाबले का ऐतिहासिक महत्व और बढ़ जाता है। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) के पास होगी वहीं इंग्लैंड की कमान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पास होगी। इस मैच को जीतना भारत के लिए बेहद जरूरी है हालांकि मैनचेस्टर का मौसम टीम की प्लानिंग बिगाड़ सकती है। मैनचेस्टर में हालांकि फिलहाल बारिश रुकी हुई है और फैंस के लिए अच्छी खबर है।
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट वेदर अपडेट
ओल्ड ट्रैफर्ड लंबे समय से संतुलित परिस्थितियों के लिए जाना जाता है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मौके प्रदान करता है। इस मुकाबले में भी यही रुझान रहने की उम्मीद है। शुरुआत में इस मैदान पर आमतौर पर लगातार उछाल मिलता है, जिसका फायदा बल्लेबाज पहले तीन दिनों में उठा सकते हैं। हालांकि बारिश होती है या फिर मैदान में बादल छाए रहते हैं तो परिस्थितियों के हिसाब से पिच का रवैया भी बदल सकता है।
मैनचेस्टर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल (Manchester Weather Today)
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में बारिश का साया मंडरा रहा है। मैनचेस्टर में पिछले एक हफ़्ते से लगातार बारिश हो रही है और पांचों दिनों में से ज़्यादातर दिनों में हल्की बारिश का अनुमान है। बुधवार को टेस्ट के पहले दिन बारिश की प्रबल संभावना है, इस दिन बारिश के 65% आसार हैं और तापमान 19 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। पूर्वानुमान के अनुसार स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से बारिश शुरू हो सकती है जो कि मैच में खलल डालेगी।
दूसरे दिन बारिश की संभावना और बढ़ जाती है, जहां वर्षा 85% तक बढ़ने का अनुमान है और तापमान 21 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। तीसरे और चौथे दिन के लिए पूर्वानुमान काफ़ी बेहतर है और पांचवें दिन वर्षा होने की 40% संभावना है, जिसका मतलब है कि मैच में बारिश बीच-बीच में रुकावट डालेगी लेकिन फिर भी मुकाबला हो सकता है।
इंडिया वर्सेज इंग्लैंड 4th टेस्ट मैच इंग्लैंड की प्लेइंग 11:
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।
इंडिया वर्सेज इंग्लैंड 4th टेस्ट मैच भारत की संभावित 11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन/करुण नायर, शुभमन गिल, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
India vs England 4th Test Pitch Report in Hindi:
ये वही मैदान है जहां पर इंग्लैंड के पूर्व महान तेज गेंदबाज जिम लेकर ने एक पारी में 10 विकेट और एक मैच में 19 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। ऐसे में यहां पर तेज गेंदबाजों से सभी बल्लेबाजों को संभलकर रहना होगा। आपको बता दें कि यहां पर न्यूनतम टेस्ट स्कोर भारत के नाम दर्ज है जब 1952 में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय पारी को 58 रन पर समेट दिया था। मैनचेस्टर में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 324 रन है। यहां अब तक खेले गए 85 टेस्ट मैचों में 33 मैच मेजबान टीम ने जीते हैं जबकि 15 मुकाबले उस टीम ने जीते हैं जो टूर पर है। वहीं एक मैच न्यूट्रल टीम ने अपने नाम किया है। मैनचेस्टर में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 32 बार जीत मिली है, जबकि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 17 बार जीत हासिल हुई है।
मैनचेस्टर में खेले गए पिछले 5 टेस्ट मैचों के स्कोरकार्ड (Scorecards Of Last 5 Test Matches Played At Manchester)
| मैच की तारीख | दोनों टीमें | मुकाबले का स्कोरकार्ड | नतीजा |
| 24 जुलाई 2020 | इंग्लैंड-वेस्टइंडीज | इंग्लैंड- 369 और 226/2 dec, वेस्टइंडीज- 197 और 129 | इंग्लैंड 269 रन से जीता |
| 5 अगस्त 2020 | इंग्लैंड-पाकिस्तान | पाकिस्तान- 326 और 169, इंग्लैंड- 219 और 277/7 | इंग्लैंड 3 विकेट से जीता |
| 26 अगस्त 2022 | इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका | दक्षिण अफ्रीका- 151 और 179, इंग्लैंड- 415/9 dec | इंग्लैंड पारी और 85 रन से जीता |
| 19 जुलाई 2023 | इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया | ऑस्ट्रेलिया- 317 और 214/5, इंग्लैंड- 592 | मैच ड्रॉ |
| 21 अगस्त 2024 | श्रीलंका-इंग्लैंड | श्रीलंका- 236 और 326, इंग्लैंड- 358 और 205/5 | इंग्लैंड 5 विकेट से जीता |
