IND vs ENG 4th Test Highlights: जडेजा और वाशिंगटन की सुंदर पारी से ड्रॉ हुआ मैनचेस्टर टेस्ट
भारत बनाम इंग्लैंड 4th टेस्ट डे 1 हाइलाइट्स स्कोरकार्ड:
- मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस हारकर पहले गेंदबाजी का न्योता स्वीकार नहीं किया।
- बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- पहले सत्र में भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए बेहतरीन शुरुआत की।
दूसरे सत्र में टीम इंडिया को तीन बड़े झटके लगे:
- केएल राहुल
- यशस्वी जयसवाल
- शुभमन गिल
- ऋषभ पंत और साई सुन्दर ने तीसरे विकेट तक पारी संभाली।
- तीसरे सत्र में ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल होकर मैदान से बाहर गए।
- इसके बाद साई सुन्दर ने भी अपनी पारी पूरी नहीं की और लौट गए।
- अंत में रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने पारी संभाली।
दिन की समाप्ति तक:
रविंद्र जडेजा — 19 रन
शार्दुल ठाकुर — 19 रन
भारत बनाम इंग्लैंड 4th टेस्ट डे 2 हाइलाइट्स फुल स्कोरकार्ड:
भारत बनाम इंग्लैंड 4th टेस्ट मैच दूसरा दिन पूरी तरह से इंग्लैंड के नाम रहा।
दिन की शुरुआत में इंग्लैंड ने रविंद्र जडेजा का विकेट जल्दी ले लिया।
शार्दुल ठाकुर ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ छोटी साझेदारी की, लेकिन यह ज्यादा देर नहीं चली।
शार्दुल के आउट होने के बाद ऋषभ पंत लड़खड़ाते हुए बल्लेबाजी करने आए और स्कोर को आगे बढ़ाया।
भारत की पूरी टीम बेन स्टोक्स की शानदार गेंदबाजी (5 विकेट) के चलते 358 रन पर ऑलआउट हो गई।
इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाज़ी में जबरदस्त शुरुआत की।
जैक क्रॉली और बेन डकेट ने मिलकर 150 रनों की साझेदारी की।
हालांकि दोनों बल्लेबाज़ शतक नहीं बना सके:
जैक क्रॉली को जडेजा ने आउट किया।
बेन डकेट को अंशुल कंबोज ने आउट किया।
दिन के अंत तक इंग्लैंड का स्कोर:
2 विकेट के नुकसान पर 225 रन
इंग्लैंड अब भी 133 रन पीछे है।
जो रूट 11* और ओली पोप 20* रन बनाकर क्रीज़ पर मौजूद हैं।
इंग्लैंड की प्लेइंग 11
ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स और जोफ्रा आर्चर।
भारत की 11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत(विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 139 टेस्ट मैच हो चुके हैं जिसमें इंग्लैंड ने 53 बार टीम इंडिया को हराने में सफलता हासिल की है। वहीं टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 36 टेस्ट मैचों में कामयाबी मिली है। वहीं भारत और इंग्लैंड के बीच 50 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2025 का आयोजन इंग्लैंड की जमीन पर हो रहा है ऐसे में यहां इन दोनों टीमों के बीच हुए टेस्ट मैचों के आंकड़े कैसे रहे हैं ये भी जान लेते हैं। भारत-इंग्लैंड के बीच इंग्लैंड की जमीन पर अब तक 70 टेस्ट मैच हुए हैं जिसमें इंग्लैंड हावी नजर आई है। इंग्लैंड ने अपनी जमीन पर टीम इंडिया को 38 टेस्ट मैचों में शिकस्त दी है। जबकि, भारतीय टेस्ट टीम अब तक इंग्लैंड की जमीन पर 10 टेस्ट मैच जीत चुकी है।
IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: ड्रा हुआ मैनचेस्टर टेस्ट
भारत ने रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारी के दम पर मैनचेस्टर टेस्ट ड्रॉ कर लिया है। अब टीम इंडिया के पास सीरीज बराबर करने का सुनहरा मौका है। जडेजा और सुंदर ने 5वें विकेट के लिए अटूट 203 रन की साझेदारी की।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: जडेजा और सुंदर के बीच शतकीय साझेदारी
जडेजा और सुंदर ने 5वें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया की उम्मीदें बढ़ा दी है। अब भारत के सामने केवल आखिरी सेशन का खेल बाकी है।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: शतकीय साझेदारी की करीब जडेजा और सुंदर
जडेजा और वाशिंगटन सुंदर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों 94 रन जोड़ चुके हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: अर्धशतकी साझेदारी के करीब जडेजा और वाशिंगटन
वाशिंगटन सुंदर और रवींद्र जडेजा ने साथ मिलकर 41 रन जोड़ लिए हैं। जडेजा 24 और सुंदर 33 रन बनाकर संघर्ष कर रहे हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: लंच तक मुश्किल में टीम इंडिया
लंच तक भारत ने 4 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं। जडेजा और वाशिंगटन की जोड़ी मैदान पर मौजूद है। सितांशु कोटक की मानें तो जरुरत पड़ने पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर सकते हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: भारत को लगा चौथा झटका
भारत ने अपने सबसे बड़ा विकेट खो दिया है। गिल 103 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपना शिकार बनाया। अब यहां से मैच बचा पाना मुश्किल लग रहा है।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: गिल का चौथा शतक
शुभमन गिल ने 228 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। उन्होंने इस दौरान 12 चौके लगाए। यह सीरीज में उनका चौथा शतक है।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: बेन स्टोक्स का धमाल
बेन स्टोक्स ने केएल राहुल को 90 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। 5वें दिन टीम इंडिया कल के स्कोर में केवल 14 रन जोड़ पाई।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा 5वें दिन का खेल
थोड़ी देर में 5वें दिन का खेल शुरू हो जाएगा। टीम इंडिया 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन से आगे खेलना शुरू करेगी। राहुल 87 और कप्तान गिल 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों पर इस मैच को बचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: 5वें दिन का खेल होगा रोमांचक
मैनचेस्टर टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 5वें दिन भारत के सामने जहां मैच बचाने की चुनौती है तो वहीं इंग्लैंड जल्द से जल्द 8 विकेट लेकर सीरीज अपन नाम करना चाहेगी। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि गिल और राहुल की जोड़ी अच्छे लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अगर वह कल की तरह आज भी बल्लेबाजी करने में कामयाब हो पाते हैं तो टीम इंडिया यहां चमत्कार कर सकती है।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: गिल और राहुल ने कराई वापसी
दो विकेच गंवाने के बाद गिल और राहुल ने तीसरे विकेट के लिए 174 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को मैच में बनाए रखा। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए हैं। वह इंग्लैंड की पहली पारी से अब भी 137 रन दूर है। राहुल 87 और गिल 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: राहुल का अर्धशतक
राहुल ने सीरीज में एक और अर्धशतक जड़ दिया है। राहुल ने 141 गेंद में 3 चौकों की मदद से यह रन बनाए हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: दूसरे सेशन का खेल हुआ खत्म
टीम इंडिया ने टी ब्रेक तक 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। वे अब भी इंग्लैंड से 225 रन दूर हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: तीन फेल स्कोर के बाद गिल का अर्धशतक
77 गेंद में गिल ने पूरी की हाफ सेंचुरी, राहुल के साथ बीच मैदान संघर्ष कर रहे हैं कप्तान शुभमन, दोनों तीसरे विकेट के लिए 86 रन की साझेदारी कर चुके हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: भारत की दूसरी पारी लड़खड़ाई
भारत की दूसरी पारी लड़खड़ा गई है। 3 ओवर की गेंदबाजी में भारत ने दो विकेट गंवा दिए हैं और 1 रन बनाए हैं। जायसवाल और सुदर्शन खाता भी नहीं खोल पाए हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: इंग्लैंड की पारी सिमटी
इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई है। रवींद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए हैं।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: जडेजा का शिकार बने स्टोक्स
बेन स्टोक्स 141 रन की पारी खेलकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड ने 9 विकेट के नुकसान पर 658 रन बना लिए हैं और उसकी बढ़त 300 रन की हो गई है।IND vs ENG 4th Test Day 4 Live Score: 600 के पार इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम 600 रन के पार पहुंच गई है। स्टोक्स के शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने 256 रन की बढ़त हासिल कर ली है।India vs England 4th Test Day 4 Live Score: बेन स्टोक्स का शतक
बेन स्टोक्स ने 164 गेंद में अपनी सेंचुरी पूरी की। वह इस सीरीज में पहले ही सबसे ज्यादा विकेट चटका चुके हैं।India vs England 4th Test Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल शुरू
चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है जिसकी शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की है। तीसरे दिन इंग्लैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बनाए थे स्टोक्स और डाउसन की जोड़ी तीसरे दिन नाबाद थी।India vs England 4th Test Day 4 Live Score: चौथे दिन के लाइव अपडेट्स में आपका स्वागत है
मैनचेस्टर टेस्ट का आज चौथा दिन है। इस टेस्ट में 186 रन की बढ़त लेकर इंग्लैंड ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और अब भी उसके 3 विकेट सुरक्षित हैं। टीम इंडिया को मैच में वापसी करने के लिए जल्द से जल्द ये बचे हुए 3 विकेट लेने होंगे जो आसान नहीं होगा। बेन स्टोक्स और डाउसन की जोड़ी मैदान पर बनी हुई है।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की बढ़त 186 रन
इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना लिए हैं। बेन स्टोक्स 71 और डाउसन 21 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड ने 186 रन की बढ़त हासिल कर ली है जबकि उसके 3 विकेट सुरक्षित हैं।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: इंग्लैंड को लगा 5वां झटका
इंग्लैंड ने 499 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट गंवा दिया। जो रूट 150 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर स्टंप हो गए।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: बेन स्टोक्स का अर्धशतक
बेन स्टोक्स ने 99 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके लगाए। इंग्लैंड 500 रन करीब पहुंच गई है। जो रूट 140 रन बनाकर खेल रहे हैं।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: 150 रन के करीब जो रूट
जो रूट 132 रन बनाकर खेल रहे हैं। बेन स्टोक्स अर्धशतक से 4 रन दूर हैं। दोनों 5वें विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर ली है।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: टी ब्रेक तक इंग्लैंड का स्कोर- 433/4
टी ब्रेक तक इंग्लैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर 433 रन बना लिए हैं। रूट और बेन स्टोक्स की जोड़ी मैदान पर मौजूद है।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: जो रूट का शतक
जो रूट ने 170 गेंद में 12 चौके की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। यह उनके टेस्ट करियर का 38वां शतक है और उन्होंने कुमार संगाकारा की बराबरी कर ली।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: इंग्लैंड को लगा चौथा झटका
इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, ब्रूक 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वाशिंटन सुंदर ने ब्रूक को आउट कर अपना दूसरा विकेट लिया।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: इंग्लैंड ने अपना तीसरा विकेट गंवा दिया
इंग्लैंड को 341 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा है। ओली पोप 71 रन बनाकर आउट हो गए हैं उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने गिल के हाथों कैच कराया।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: लंच तक स्कोर- 332/2
इंग्लैंड ने लंच तक 2 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए हैं। जो रूट 63 और ओली पोप 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों तीसरे विकेट के लिए 135 रन जोड़ चुके हैं।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: रूट का अर्धशतक
जो रूट ने 99 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी कर ली है। उन्होंने इस दौरान 6 चौके लगाए। तीसरे विकेट के लिए रूट और पोप ने 115 रन जोड़ लिए हैं।India vs England 4th Test Day 3 Live Score: 300 रन के करीब इंग्लैंड
इंग्लैंड ने कल के स्कोर में 71 रन जोड़ लिए हैं। पोप ने 93 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। दोनों तीसरे विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी कर चुके हैं।भारत बनाम इंग्लैंड मैच का स्कोरकार्ड, India vs England 4th Test Day 3 Live Score:तीसरे दिन का खेल आज खेला जाएगा
मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन का खेल आज खेला जाएगा। दूसरे दिन खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए थे। पहली पारी के जवाब में वह टीम इंडिया से अब भी 133 रन पीछे है। जो रूट और ओली पोप बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच 28 रन की साझेदारी हो चुकी है।
India vs England 4th Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। दूसरा दिन इंग्लैंड के नाम रहा दिन की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम ने जडेजा का विकेट लिया इसके बाद शार्दुल ने सुंदर के साथ साझेदारी की लेकिन वो ज्यादा देर नहीं चली इसके बाद शार्दुल के विकेट के बाद पंत लड़खड़ाते हुए बल्लेबाजी करने आए और भारत के स्कोर को आगे ले गए। अंत में टीम इंडिया बेन स्टोक्स के पांच विकेट के चलते 358 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद इंग्लैंड की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की ओर जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 150 रनों की साझेदारी की हालांकि दोनों ही शतक पूरा नहीं कर पाए और जडेजा और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला। दिन के अंत तक इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। वे अभी भी 133 रन पीछे हैं। फिलहाल जो रूट 11 और ओली पोप 20 रनों पर खेल रहे हैं।India vs England 4th Test Day 2 Live Score: जैक क्रॉली आउट
भारत को पहली सफलता मिल गई है। दरअसल जैक क्रॉली आउट हो गए हैं।India vs England 4th Test Day 2 Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 150 पार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 150 पार पहुंच गया है। टीम की तरफ से जैक क्रॉली और बेन डकेट धमाकेदार पारी खेल रहे हैं।India vs England 4th Test Day 2 Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 100 पार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम का स्कोर 100 पार पहुंच गया है। उनकी तरफ से जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं।India vs England 4th Test Day 2 Live Score: टी ब्रेक तक मजबूत स्थिति में इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मेैच में दूसरे दिन का दूसरा सत्र समाप्त हो गया है। इसमें इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। टीम ने बिना विकेट खोए 77 रन बना लिए हैं।India vs England 4th Test Day 2 Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 50 पार
इंग्लैंड की धमाकेदार शुरुआत हुई है। टीम की तरफ से बेन डकेट और जैक क्रॉली ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया है और 50 का स्कोर 10 ओवर में ही पार कर लिया है।India vs England 4th Test Day 2 Live Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से जैक क्रॉली और बेन डकेट ने पारी की शुरुआत की है।India T20 ODI Squad: जिम्बाब्वे में होगी मंधाना की पहली अग्निपरीक्षा, टी20 और वनडे टीम का ऐलान
IND vs WI T20 Highlights: श्रेयस अय्यर का शतक, भारत ने 8 विकेट से वेस्टइंडीज को रौंदा
VIDEO: ईशान किशन को नहीं दिख रही थी बॉल, अंदाजे से बढ़ाया हाथ और पकड़ा टी20 का बेस्ट कैच; खुद किया खुलासा
वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ ऐतिहासिक गोल भी नहीं टाल पाया हार, उरुग्वे ने 6-1 से रौंदा
IND vs WI: श्रेयस अय्यर की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी, भारत ने पहले T20I मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा
© 2026 Times Horizon Private Limited
