India vs England 3rd Test Preview: अब भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट की बारी, जानिए इस मैच की सभी खास जानकारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 15, 2024, 08:38 AM IST

IND vs ENG 3rd Test Preview: मेहमान इंग्लैंड क्रिकेट टीम और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच अब मौजूदा टेस्ट सीरीज का तीसरा व अहम टेस्ट मैच खेला जाना है। आज से शुरू होने वाले इस टेस्ट मैच का आयोजन राजकोट के एससीए स्टेडियम में होगा। पांच मैचों की ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज 2024
  • राजकोट में आयोजित होगा तीसरा टेस्ट मैच
  • पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर

IND vs ENG 3rd Test Preview: भारतीय टीम आज से जब यहां इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए उतरेगी तो उसे निडर और चतुराई भरा क्रिकेट खेलने के अलावा मध्यक्रम की कमजोरियों का भी समाधान ढूंढना होगा। इंग्लैंड ने हैदराबाद में श्रृंखला के पहले मैच में भारत को हराया लेकिन मेजबान टीम ने विशाखापत्तनम में दूसरे टेस्ट में वापसी करते हुए पांच मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर दी।

India vs England 3rd Test Preview

भारत-इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का प्रिव्यू (AP)

Check- IND Vs ENG 3rd Test Match Live Score

End of Feed