LIVE

IND Vs ENG 3rd Test Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, मेहमान टीम मजबूत स्थिति में, बढ़त टीम इंडिया के पास

IND Vs ENG 3rd Test Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, मेहमान टीम मजबूत स्थिति में, बढ़त टीम इंडिया के पास
IND Vs ENG 3rd Test Day-2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, मेहमान टीम मजबूत स्थिति में, बढ़त टीम इंडिया के पास

IND Vs ENG 3rd Test Day-2 Highlights: रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया। रोजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन से आगे शुरू हुआ। टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन पर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 196 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 131 रन बनाए। वहीं, लोकल बॉय रवींद्र जडेजा ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 225 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 112 रन बनाए। डेब्यूटांट सरफराज खान ने 62 रन बनाए। इसके बाद वे रन आउट हो गए, वहीं, ध्रुव जुरेल अर्धशतक से चूक गए। वे 46 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड के मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने पहली पारी का आगाज किया। टीम ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 207 रन बनाए। बेन डकेट ने शतकीय पारी खेली। वे 88 गेंदों पर शतक पूरा किया। वहीं, जैक क्रॉली के बाद ओली पोप भी आउट हो गए। जो रूट और बेन डकेट क्रीज पर नाबाद रहे। भारत के मोहम्मद सिराज और रवि अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जेम्स एंडरसन।
IND vs ENG 3rd Test Match Day 3 Live Cricket Score

FEB 16, 2024 17:36 IST

भारत बनाम इंग्लैंंड हाइलाइट्स: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म

रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा की शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने मेहमान टीम इंग्लैंड के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा किया। रोजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन से आगे शुरू हुआ। टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन पर ऑलआउट हो गई। रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 196 गेंदों पर 14 चौके और 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 131 रन बनाए। वहीं, लोकल बॉय रवींद्र जडेजा ने भी शतकीय पारी खेली। उन्होंने 225 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 112 रन बनाए। डेब्यूटांट सरफराज खान ने 62 रन बनाए। इसके बाद वे रन आउट हो गए, वहीं, ध्रुव जुरेल अर्धशतक से चूक गए। वे 46 रन पर आउट हो गए। इंग्लैंड के मार्क वुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए।दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी का आगाज किया। टीम ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान के 207 रन बनाए। अब जो रूट और बेन डकेट क्रीज पर नाबाद रहे। भारत के मोहम्मद सिराज और रवि अश्विन ने एक-एक विकेट चटकाए।
FEB 16, 2024 17:36 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Highligts: टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका

टीम इंडिया के खिलाफ इंग्लैंड टीम को लगा दूसरा बड़ा झटका। ओली पोप 39 रन पर आउट हो गए। उनको मोहम्मद सिराज ने एलबीडब्ल्यू किया।
FEB 16, 2024 17:36 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Highlights: डकेट ने भी जड़ा शतक

टीम इंडिया के खिलाफ बेन डकेट ने शतकीय पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों पर शतक पूरा किया। टीम ने 25.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान के 144 रन बना लिए हैं।
FEB 16, 2024 15:10 IST

भारत बनाम इंग्लैंंड लाइव मैच: अश्विन ऐसा करने वाले पहले दूसरे भारतीय गेंदबाज

रवि अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 500वां विकेट चटकाए। वे ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इससे पहले सिर्फ अनिल कुंबले ही टेस्ट में 500 विकेट ले चुके हैं।
FEB 16, 2024 17:37 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Highlights: इंग्लैंड को लगा पहला झटका

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पहली सफलता मिल गई। रवि अश्विन ने जैक क्रॉली को महज 15 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा।
FEB 16, 2024 14:52 IST

भारत बनाम इंग्लैंंड लाइव मैच: डकेट ने जड़ा अर्धशतक

भारत के खिलाफ इंग्लैंड के बेन डकेट ने शानदार पारी खेलकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों पर 11 चौके की मदद से अर्धशतक पूरा किया।
FEB 16, 2024 13:50 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Live: इंग्लैंड की अच्छी शुरुआत

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने दूसरी पारी का आगाज किया। टीम ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं। जैक क्रॉली और बेन डकेट क्रीज पर हैं।
FEB 16, 2024 13:35 IST

भारत बनाम इंग्लैंंड लाइव मैच: टीम इंडिया ने दिया विशाल लक्ष्य

रोजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन का खेल भारत ने 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन से आगे शुरू हुआ। टीम इंडिया 130.5 ओवर में 445 रन पर ऑलआउट हो गई।
FEB 16, 2024 17:37 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Highlights: टीम इंडिया को लगा 8वां झटका

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को लगा 8वां झटका। रवि अश्विन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 37 रन पर आउट हो गए। उनको रेहान अहमद ने अपना शिकार बनाया। अब ध्रुव जुरेल और जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं।
FEB 16, 2024 10:27 IST

भारत बनाम इंग्लैंंड लाइव मैच: टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 350 के पार पहुंच चुकी है। टीम ने 98 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 350 रन बना लिए हैं। डेब्यूटांट ध्रुव जुरेल और रवि अश्विन क्रीज पर हैं।
FEB 16, 2024 09:52 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Live: लोकल बॉय भी हुए आउट

इंग्लैंड के खिलाफ धमाल मचाने वाले लोकल बॉय रवींद्र जडेजा भी आउट हो गए। वे 225 गेंदों पर 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 112 रन बनाकर आउट हो गए।
FEB 16, 2024 09:50 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Live: डेब्यूटांट जुरेल आए क्रीज पर

इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल क्रीज पर आ चुके हैं।
FEB 16, 2024 09:47 IST

भारत बनाम इंग्लैंंड लाइव मैच: टीम इंडिया को लगा एक झटका

टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल 326/5 रन से आगे खेलना शुरू किया। कुलदीप यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 4 रन पर आउट हो गए। टीम ने 89.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 331 रन बना लिए हैं। अब रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल क्रीज पर हैं।
FEB 16, 2024 09:33 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल शुरू किया। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव क्रीज पर आ चुके हैं।
FEB 16, 2024 08:15 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-2 Live: लाइव ब्लॉग में स्वागत है

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल बस कुछ देर में शुरू होने वाला है। आप सभी फैंस का हमारे लाइव ब्लॉग में फिर से स्वागत है।
FEB 15, 2024 17:14 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-1 Live: पहले दिन का खेल समाप्त

पहले दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने फिलहाल 5 विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए हैं। रवींद्र जडेजा 110 रनों पर खेल रहे हैं। उनके साथी कुलदीप यादव हैं।
FEB 15, 2024 15:24 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-1 Live: रोहित शर्मा आउट

भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा 131 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए हैं।
FEB 15, 2024 14:37 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-1 Live: हिटमैन ने खेली कप्तानी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर लड़खड़ाई टीम को संभाला और 200 के करीब पहुंचाया। रोहित ने 157 गेंदों पर शतक पूरा किया।
FEB 15, 2024 13:40 IST

भारत बनाम इंग्लैंंड लाइव मैच: लोकल बॉय का धमाल

इंग्लैंड के खिलाफ लोकल बॉय रवींद्र जडेजा का जमकर बल्ला चला। उन्होंने 97 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका 21वां अर्धशतक है। उनकी इस पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 150 का स्कोर भी पार कर लिया है।
FEB 15, 2024 12:23 IST

IND vs ENG, 3rd Test, Day-1 Live: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार

इंंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार पहुंच चुका है। टीम ने 25.6 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा क्रीज पर हैंं।