IND vs ENG 2nd ODI Preview: सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी भारतीय टीम, रोहित-कोहली के फॉर्म पर निगाहें

India vs England 2nd ODI preview: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कटक में खेला जाने वाला है। इस मुकाबले में सभी की निगाहें एक बार फिर से विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंंगी जिनके शतक का सभी को इंतजार है।

India vs England 2nd ODI preview: भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को यहां होने वाले दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस पर सभी की निगाह टिकी रहेगी।

Rohit sharma ind vs eng odi ap

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे (फोटो- AP)

भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैच की श्रृंखला में शुरुआती बढ़त हासिल की है और उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखकर श्रृंखला जीतना होगा।कोहली दाएं घुटने में सूजन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए थे जिससे 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंताए व्यक्त की जा रही हैं।

End of Feed