IND vs ENG 1st ODI Preview: चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी का आकलन करने उतरेगी भारत और इंग्लैंड, रोहित-कोहली के फॉर्म पर नजर

IND vs ENG 1st ODI Preview: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार (6 फरवरी 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच की शुरुआत दोपहर 1:30 बजे से होने वाली है। आइए जानते हैं मैच से जुड़ी हर जानकारी

IND vs ENG 1st ODI Preview: भारतीय टीम गुरुवार से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उचित टीम संयोजन तैयार करना चाहेगा जिसमें कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर भी नजर रहेगी।

IND vs ENG 1st ODI Preview

भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे प्रीव्यू (फोटो- AP)

कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं और उनके प्रदर्शन पर सभी की निगाह रहेगी।यह दोनों स्टार खिलाड़ी पिछले महीने रणजी ट्रॉफी में भी खेले थे लेकिन उसमें भी असफलता ही उनके हाथ लगी थी। अब वह उस प्रारूप में वापसी करेंगे जिसमें उन्होंने वर्षों तक अपना दबदबा बनाए रखा था।

End of Feed