INDW vs BANW Asian Games, लाइव स्कोर: शेफाली वर्मा का अर्धशतक, टी20I में पूरे किए 100 छक्के
दूसरी ओर बांग्लादेश ने चीन के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मैच गीले मैदान के कारण रद्द होने के बाद अपनी बेहतर आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ इस प्रारूप में अपना दबदबा बनाए रखा है और उसने पिछले नौ मुकाबलों में जीत हासिल की है, जिसमें पिछले सप्ताह एशिया कप में 40 रन की जीत भी शामिल है।
यहां पढ़ें INDW vs BANW Asian Games Semi-Final Match के लाइव अपडेट्स-
INDW vs BANW Live Score: शेफाली वर्मा का अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने 24वीं गेंद पर सिक्स लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। बांग्लादेश के खिलाफ यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। एशिया कप के सेमीफाइनल में भी शेफाली ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतकी पारी खेली। थी। शेफाली अभी तक अपनी में दो चौके और 5 छक्के लगा चुकी हैं। इन पांच छक्कों की मदद से शेफाली ने टी20I क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किये। यह 117 मैच में आया है। उन्होंने मंधाना को पीछे छोड़ा। मंधाना ने भी इसी मैच में अपने 100 छक्के पूरे किए थे। हालांकि, उन्होंने 171 मैच में यह कमाल किया। शेफाली ने 117 मैच लिए।10 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 92/2, शेफाली 53 रन और हरमनप्रीत 2 रन बनाकर खेल रही हैं। जी कमिलिनी मात्र 3 रन बनाकर आउट हुईं।
INDW vs BANW Live Score: भारत को लगा पहला झटका
भारतीय सलामी बल्लेबाजी शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी। छठे ओवर की आखिरी गेंद पर मंधाना 37 रन बनाकर कैच आउट हुईं। पहले विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी की। शेफाली 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं।INDW vs BANW Live Score: भारतीय टीम का दमदार आगाज
भारतीय टीम ने दमदार शुरुआत की है। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना क्रीज पर हैं। पहले दो ओवर में दोनों ने मिलकर 21 रन बना लिए हैं। शेफाली 15 रन और मंधाना 6 रन बनाकर खेल रही हैं।INDW vs BANW Live Score: भारत ने जीता टॉस
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश पहले गेंदबाजी करेगी। जीतने वाली टीम फाइनल में श्रीलंका से भिड़ेंगी। श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई है।INDW vs BANW Live Score: श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया
पहले सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा दिया। 178 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी। श्रीलंका ने 17.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने नाबाद 82 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने फाइनल में अपनी जगह और एक मेडल पक्का कर लिया है।INDW vs BANW Live Score: भारत पर स्पिनर्स के बल पर दबाव बनाना चाहेगी बांग्लादेश की टीम
जापान के खिलाफ सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी करने नहीं आई थीं। शेफाली ने अकेले दम पर भारत को 58 रन के लक्ष्य तक पहुंचा दिया। उम्मीद है कि ये दोनों सीनियर बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर वापसी करेंगी। बांग्लादेश की टीम भारत पर दबाव बनाने के लिए अपने स्पिनरों पर निर्भर रहेगी। बांग्लादेश को अगर भारत के बल्लेबाजों पर दबाव बनाना है तो नाहिदा अख्तर और रबिया खान जैसी गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। वे पिच से मिलने वाली किसी भी मदद का फायदा उठाने और भारत के आक्रामक शीर्ष क्रम को नियंत्रण में रखने की कोशिश करेंगी।INDW vs BANW Live Score: भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड
भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच हेड टू हेड की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा पारी है। दोनों देशों के बीच 25 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 बार भारतीय टीम ने बाजी मारी है। वहीं, बांग्लादेश के हाथ 3 जीत लगी है। हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रन से मात दी है।वहीं, एशियन गेम्स 2022 (2023 में खेला गया) में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी थी। कुल मिलाकर बांग्लादेश के खिलाफ भारत का दबदबा है। हालांकि, फिर भी भारतीय टीम को सावधान रहने की जरूरत है। क्योंकि, बांग्लादेश पलटवार करना जानती है।
INDW vs BANW Live Score: लाइव ब्लॉग में स्वागत है।
भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल के लाइव ब्लॉग में सभी पाठकों का स्वागत है। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम आज जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश पिछले एशियन गेम्स में मिली भारत के हाथों मिली हार का बदला लेना चाहेगी।स्मृति मंधाना ने बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, महिला T20I में ऐसा करने वाली बनीं पहली बल्लेबाज
एशियन गेम्स में भारत का खुला खाता, महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में जीता सिल्वर; MMA में भी मेडल पक्का
Asian Games Hockey: भारतीय महिला हॉकी टीम ने दागे दन दनादन गोल, उज्बेकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 19-0 से रौंदा
Asain Games 2026: भारत की मिक्स्ड टेकबॉल जोड़ी ब्रॉन्ज मेडल से चूकी, ऋषभ दास स्विमिंग के फाइनल में पहुंचे
Asian Games: सूरज वुशु फाइनल में 11वें स्थान पर रहे, क्विम्सी डिसूजा भी हारीं; निशानेबाजी में सोनम ने किया क्वालिफाई
© 2026 Times Horizon Private Limited
