INDW Vs BANW, Asia Cup 2026 Match HIghlights: बांग्लादेश को 40 रन के अंतर से पटखनी देकर रिकॉर्ड 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय महिला टीम
Bharat Banam Bangladesh Women's Asia Cup 2026 Semi Final Highlights: भारत ने बांग्लादेश को 40 रन के अंतर से पटखनी देकर रिकॉर्ड 10वीं बार एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसा रहा बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के पल पल का हाल।
India vs Bangladesh Women Asia Cup 2026 Semi Final Highlights: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम बांग्लादेश को पटखनी देकर विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय टीम रिकॉर्ड दसवीं बार फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम ने मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बना सकी। इसके बाद जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना सकी। भारतीय टीम ने 40 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया।
भारतीय टीम की फाइनल में खिताबी भिड़ंत पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच शुक्रवार को खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के विजेता से होगी। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शेफाली वर्मा की 64(40) रन की आतिशी और कप्तान हरमनप्रीत कौर की 24(28) रन की नाबाद पारी की बदौलत 20 ओवर में 149 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम अच्छी शुरुआत की फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 109 रन बना सकी। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 22 रन सोरना अख्तर और 21 रन दिलारा अख्तर ने बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा तीन विकेट दीप्ति शर्मा ने लिए। वहीं 2 विकेट नंदिनी शर्मा के खाते में गए। एक-एक विकेट श्रीचरिणी और प्रेमा रावत के खाते में गए।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने स्पिन गेंदबाजी के लिए मुफीद विकेट पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए सबसे ज्यादा 64(40) रन की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 24 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को 150 रन के करीब पहुंचाया। जीत के लिए बांग्लादेश को 150 रन का लक्ष्य मिला है। बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 2 विकेट सुल्ताना खातून ने लिए। वहीं एक-एक सफलता मारुफा अख्तर, नाहिदा अख्तर और राबिया खान को मिली।
हारने वाली टीम का थमा सफर
इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी और हारने वाले टीम का सफर थम जाएगा। मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम का पलड़ा निगार सुल्ताना की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ भारी रहेगा। ऐसे में मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
भारत की प्लेइंग-11:
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा
बांग्लादेश की प्लेइंग-11:
निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान और विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर, शोर्ना अख्तर, मारुफा अख्तर, राबेया खान, शोभना मोस्तरी, दिलारा अख्तर, फाहिमा खातून, जुआरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, सुल्ताना खातून।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
बांग्लादेश :
निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, फरजाना एस्मिन, जुएरिया फिरदौस, शरमीन अख्तर सुप्ता, सरमीन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर ।
