IND vs AUS, World Cup 2023 Final: प्री-फाइनल फोटोशूट ने तय कर दिया विश्व कप 2023 का विजेता?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 18, 2023, 06:37 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले विश्व कप 2023 के फाइनल मुकाबले से पहले हुए कप्तानों के फोटोशूट ने खिताब विजेता तय कर दिया है।

अहमदाबाद: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में शनिवार को फाइनल से पहले हुए प्री-फोटोशूट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और कंगारू कप्तान पैट कमिंस ने शिरकत की। अहमदाबाद से 130 किमी दूर पाटण स्थित 'रानी की वाव'में यह फोटोशूट हुआ। इस फोटोशूट के जरिए विश्व कप 2023 का विजेता भी तय हो गया।

Rohit Sharma Pat Cummins

रोहित शर्मा और पैट कमिंस(साभार ICC)

खिताब जीते बाईं तरफ खड़े होने वाले कप्तान

संयोगवश पिछले तीन विश्व कप के फोटो शूट की तस्वीरों में जो खिलाड़ी बांई तरफ खड़ा है खिताबी जीत उसी टीम को मिली है। साल 2011 की तस्वीर में एमएस धोनी बांई और कुमार संगकारा दाहिनी तरफ खड़े हैं। इस विश्व कप में टीम इंडिया विजयी हुई थी। साल 2015 की प्री-फाइनल वाली तस्वीर में बांई तरफ कंगारू कप्तान माइकल क्लार्क और दाहिनी तरफ कीवी कप्तान बैंडन मैकुलम खड़े हैं। इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम विजयी हुई थी। वहीं साल 2019 विश्व कप के प्री-फाइनल शूट में बाईं तरफ इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और दाहिनी तरफ केन विलियमसन खड़े हैं। ऐसे में खिताबी जीत इंग्लैंड को मिली थी।

End of Feed