क्रिकेट

IND vs AUS, World Cup Final 2023: इस गेंदबाज के प्रदर्शन से गदगद हैं हिटमैन, तारीफ में कह दी बड़ी बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Nov 18, 2023, 07:00 PM IST

IND vs AUS, World Cup Final 2023: वनउे वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के एक गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन पर तारीफों के पुल बांध दिए।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।

Photo : AP

IND vs AUS, World Cup Final 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 के खिताबी मुकाबले की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में मेजबान भारत का सामना वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मुकाबले से पहले यानी शनिवार को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने अपनी तैयारी के अलाव अन्य चीजों को लेकर भी जवाब दिए।

शमी की तारीफ में कह दी यह बात

रोहित शर्मा ने शुरुआती मैच नहीं खेलने वाले भारतीय टीम में स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी की तारीफ में बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि शमी के लिए शुरुआती मैचों में नहीं खेलना मुश्किल था। इस दौरान भी वे जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ थे। वे उनकी मदद कर रहे थे। वहीं, दूसरी ओर वे अपनी गेंदबाजी पर भी काम कर रहे थे। शमी वर्ल्ड कप से पहले किस मनोदशा में थे, हम उससे अच्छी तरह वाकिफ हैं। प्लेइंग-11 का निर्धारण कई कारकों पर निर्भर करता है। लेकिन एक बार जब वो टीम में आए तो अपनी जगह बना ली।

वर्ल्ड कप 2023 के टॉप विकेटटेकर हैं शमी

शुरुआती मैचों में भारतीय टीम के प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं रहे मोहम्मद शमी मौजूदा वर्ल्ड कप के टॉप विकेटटेकर है। उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में शानदार प्रदर्शन कर 23 विकेट चटकाए और टॉप विकेटटेकर की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए। शमी मौजूदा वर्ल्ड कप में तीन पारियों में 5-5 विकेट और एक पारी में 4 विकेट चटका चुके हैं। खिताबी मुकाबले से पहले वनडे वर्ल्ड कप में उनका इकोनॉमी रेट 5.01 है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article