IND vs AUS PM XI: बारिश की भेंट चढ़ा पहले दिन का खेल, अब वनडे की तरह होगा मैच

India vs Australia Prime Minister XI: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल एडिलेड टेस्ट से पहले खेला जाने वाला महत्वपूर्ण प्रेक्टिस मैच का पहला दिन बारिश के चलते धूल गया है और टीम के कई खिलाड़ी पिंक बॉल से ठीक से प्रेक्टिस नहां कर पाए।

India vs Australia Prime Minister XI: भारत और प्रधानमंत्री एकादश के बीच दो दिवसीय दिन रात्रि अभ्यास क्रिकेट मैच के पहले दिन का खेल शनिवार को भारी बारिश के कारण संभव नहीं हो पाया जिससे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले गुलाबी गेंद से अभ्यास करने का महत्वपूर्ण मौका चूक गए।

IND vs PM XI

भारत बनाम प्राइम मिनिस्टर इलेवन

अगर मौसम अच्छा रहा तो फिर दोनों टीम रविवार को 50 ओवरों का मैच खेलने पर सहमत हो गई हैं।बारिश के कारण रोहित को मैच अभ्यास का मौका नहीं मिला। वह अपने बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट में से नहीं खेल पाए थे। दूसरा टेस्ट मैच छह दिसंबर से एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा।

End of Feed