IND vs AUS 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले वनडे मैच कहां देखें, यहां जानें सारी जानकारी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 18, 2023, 11:47 AM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज 17 मार्च से मुंबई में हो गया है। जानिए इस पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और टीवी टेलीकास्ट कहां देखें। पूरा शेड्यूल भी जानिए।

टेस्ट सीरीज के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च (शुक्रवार) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत के बाद भारतीय टीम कंगारुओं को वनडे सीरीज में भी पटखनी देने के लिए तैयार है। टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम को एक बड़ा झटका भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के रूप में लगा जो पीठ की पुरानी चोट के उभरने की वजह से सीरीज के बाहर हो गए। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ के हाथों में आ गई है। जिन्होंने टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से आगे रखा। ऐसे में वनडे सीरीज में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की पूरी संभावना है।

Indian-Cricket-team

भारतीय क्रिकेट टीम(साभार BCCI)

ऐसा है सीरीज का कार्यक्रम (IND vs AUS ODI Series 2023 Schedule)

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज पहला मुकाबला 17 मार्च, 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके बाद दो मुकाबले 19 और 22 मार्च को क्रमश: विशाखापट्टनम और चेन्नई में खेले जाएंगे।

End of Feed