IND vs AUS: विराट के कैच पर सिडनी में मचा बवाल, स्टीव स्मिथ ने कहा,'आउट थे कोहली'

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम मैदान में एक दूसरे के सामने हों और कोई विवाद न हो ऐसा नामुमकिन है। सिडनी में शुक्रवार से शुरू हुए न्यू ईयर टेस्ट में विराट कोहली के कैच को लेकर जमकर विवाद हुआ। जानिए क्या है मामला?

सिडनी:ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में विराट कोहली का कैच चर्चा का विषय बन गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ का मानना है कि विराट कोहली कैच आउट थे। क्योंकि, उनका हाथ गेंद के नीचे था। इस बात को लेकर क्रिकेट जगत में राय बंटी हुई है।

Virat Kohli

विराट कोहली का कैच लपके स्टीव स्मिथ

थर्ड अंपायर ने दिया विराट को नॉटआउट करार

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर स्कॉट बोलैंड ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया इसके बाद वो लगातार दूसरा विकेट लेने ही वाले थे, उनकी गेंद पर कोहली के बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई दूसरी स्लिप में खड़े और स्मिथ ने दूसरी स्लिप में अपने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लपक लिया। हालांकि, स्मिथ ने संतुलन बिगड़ता देख गेंद को हवा में उछाल दिया जिसे गली में खड़े मार्नस लाबुशेन ने पकड़ लिया। इसके बाद टीवी अंपायर जोएल विल्सन ने विभिन्न कैमरा कोणों को देखने के बाद देखा और कोहली को नॉट आउट करार दिया।

End of Feed