IND vs AUS Match Preview: सीरीज जीतने के लिए आखिरी दांव लगाने उतरेगी टीम इंडिया

IND vs AUS Match Preview: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवाप को खेला जाएगा। टीम इंडिया 17 साल से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं हारी है। इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने के लिए सूर्या एंड कंपनी को अपना बेस्ट देना होगा।

IND vs AUS Match Preview: विदेशी सरजमीं पर एक और श्रृंखला जीतने की दहलीज पर खड़ी भारतीय टीम शनिवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी बल्लेबाजी की कमजोरियों को दूर कर ऑस्ट्रेलिया दौरे का अंत प्रभावशाली ढंग से करने की कोशिश करेगी। भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 साल से टी20 श्रृंखला नहीं गंवाने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इस दौरे का अंत जीत के साथ करने के लिए पूरा जोर लगायेगी।

ind vs Aus Match Preview

भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच प्रिव्यू (IND vs AUS Match Preview)

मैच में सबसे ज्यादा नजरें शुभमन गिल और सूर्यकुमार की बल्लेबाजी पर होंगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले भारत की स्पिन चुनौती का डटकर सामना करना चाहेगा। भारतीय टीम ने पिछले मैच में बेहतर रणनीतिक सूझबूझ दिखाई थी और कैरारा की मुश्किल पिच पर बल्लेबाजों ने अच्छा तालमेल बिठाया था। गिल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई थी, जिससे भारत 14 ओवर में दो विकेट पर 121 रन के स्कोर के साथ मजबूत स्थिति में था। टीम ने हालांकि इसके बाद 15 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिये थे।

End of Feed