IND vs AUS 4th T20: रायपुर स्टेडियम पर करोड़ों रुपए का बिजली बिल बकाया, जनरेटर के भरोसे मैच-रिपोर्ट

Raipur Stadium unpaid bill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण स्टेडियम में खेला जाने वाला है। इससे पहले वहां पर बिजली की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक मैदान पर करोड़ों रुपए का बिल बकाया है।

Raipur Stadium unpaid bill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को खेला जाने वाला है। छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में मैच की शुरुआत शाम को 7 बजे होने वाली है। लेकिन इसकी शुरुआत के पहले ही एक बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दरअसल मैदान के कुछ हिस्सों में कथित तौर पर बिजली नहीं है। ऐसे में मैच के दौरान दिक्कत हो सकती है।

IND vs AUS 4th T20 Raipur stadium

रायपुर स्टेडियम ट्विटर (फोटो- ट्विटर)

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों ने 2009 से बकाया 3.16 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया है। इस बकाया रकम के चलते पांच साल पहले स्टेडियम की बिजली काट दी गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टेडियम में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस) के अनुरोध पर एक अस्थायी कनेक्शन लगाया गया था। हालांकि, यह कनेक्शन केवल दर्शक दीर्घा और बक्सों को कवर करता है।

End of Feed