LIVEIND vs AUS Highlights: युवा ब्रिगेड का डबल धमाल, कंगारुओं के खिलाफ टीम इंडिया की बढ़त बरकरार

IND vs AUS Highlights: युवा ब्रिगेड का डबल धमाल, कंगारुओं के खिलाफ टीम इंडिया की बढ़त बरकरार
IND vs AUS 2nd T20 Cricket Highlights: भारतीय खिलाड़ियों ने ऑलराउंड प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और जीत हासिल की। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया। इसी जीत के साथ भारत ने 5 मैचों में सीरीज में 2-0 से बढ़त को बरकरार रखा है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 236 रन का लक्ष्य दिया। टीम इंडिया का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, ओपनिंग करने आए यशस्वी जायसवाल ने 212 की स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रन बनाए। वहीं, इशान किशन ने 32 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 रन बनाए। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़ ने भी 43 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। वहीं, सूर्या बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 19 रन पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और नाथन एलिस ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 40 रन पर टीम के दो खिलाड़ी आउट होकर पवेलियन लौट गए। मार्कस स्टोइनिस ने बड़ी पारी खेली। उन्होंने 25 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। हालांकि, वे अर्धशतक से महज 5 रन दूर रह गए। भारत के प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट चटकाए।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 44 रन से हराया। इसी जीत के साथ भारत ने 5 मैचों में सीरीज में 2-0 से बढ़त को बरकरार रखा है। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 236 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना सकी।
IND vs AUS Live Score: अर्धशतक से चूके स्टोइनिस
ऑस्ट्रेलिया टीम को 14.5 ओवर में 148 रन पर छठा विकेट गिरा। मार्कस स्टोइनिस अर्धशतक से चूक गए। वे 45 रन पर आउट हो गए। अब मैथ्यू वेड और सीन एबॉट क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: टिम डेविड भी वापस लौटे
टीम इंडिया के खिलाफ टिम डेविड बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 22 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जमाए।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया का स्कोर 100 के पार
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 100 का स्कोर पार कर लिया है। टीम ने 10 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ाई
टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टीम लड़खड़ा गई है। टीम को 60 रन पर चौथा झटका लगा। स्टीव स्मिथ भी 19 रन पर आउट हो गए।
IND vs AUS Live Score: मैक्सवेल भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी
टीम इंडिया के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेल पाए। वे महज 12रन पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया टीम को 5.5 ओवर में 53 रन पर तीसरा झटका लगा। अब स्टीव स्मिथ और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: 5 ओवर का खेल हुआ खत्म
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया का 5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। टीम ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन अब लड़खड़ा गई है। टीम ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 43 रन बना लिए हैं।
IND vs AUS Live Score: इंग्लिश भी नहीं खेल पाए बड़ी पारी
ऑस्ट्रेलिया टीम को 4.2 ओवर में 39 रन पर दूसरा झटका लगा। मैथ्यू शॉट के बाद जोश इंग्लिश बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे महज 2 रन पर आउट हो गए। अब स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
ऑस्ट्रेलिया टीम को 2.5 ओवर में 35 रन पर पहला झटका लगा। मैथ्यू शॉट बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 19 रन पर आउट हो गए। उनको रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। अब स्टीव स्मिथ और जोश इंग्लिश क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: महंगे साबित हुए प्रसिद्ध
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने पहले ओवर में 20 की इकोनॉमी से 20 रन बनाए।
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की भी अच्छी शुरुआत
टीम इंडिया की तरह ऑस्ट्रेलिया ने भी अच्छी शुरुआत की। टीम ने 1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 11 रन बना लिए हैं। मैथ्यू शॉट और स्टीव स्मिथ क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: लक्ष्य का पीछा करने आए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रीज पर आ चुके हैं। स्टीव स्मिथ और मैथ्यू शॉट क्रीज पर हैं। भारत के अर्शदीप पहला ओवर डाल रहे हैं।
IND vs AUS Live Score: एलिस ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट
टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के नाथन एलिस की घातक गेंदबाजी देखने को मिली। एलिस ने 4 ओवर में 11.25 की इकोनॉमी से 45 रन दिए, लेकिन सबसे ज्यादा 3 विकेट लेने में सफल रहे।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया का विशाल लक्ष्य
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को 236 रन का लक्ष्य दिया।
IND vs AUS Live Score: रिंकू की तूफानी पारी जारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिंकू सिंह की तूफानी जारी है। रिंकू ने 344्.44 की स्ट्राइक रेट से महज 9 गेंदों पर 31 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के जड़े।
IND vs AUS Live Score: सूर्या नहीं खेल पाए बड़ी पारी
टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में महज 19 रन बनाकर आउट हो गए। उनको नाथन एलिस ने मार्कस स्टोइनिस के हाथों कैच आउट कराया।
IND vs AUS Live Score: रुतुराज ने भी खेली अर्धशतकीय पारी
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला जमकर चला। उन्होंने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में रुतुराज के अलावा इशान और यशस्वी ने भी अर्धशतक जड़ा।
IND vs AUS Live Score: टीम इंडिया को लगा दूसरा बड़ा झटका
टीम इंडिया को 15.2 ओवर में 164 रन पर दूसरा झटका लगा। यशस्वी जायसवा के बाद इशान किशन भी अर्धशतकीय पारी खेलकर आउट हो गए। वे 52 रन पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। अब रुतुराज गायकवाड़ और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर हैं।
IND vs AUS Live Score: इशान का लगातार दूसरा अर्धशतक
कंगारुओं के खिलाफ भारत के युवा बल्लेबाज इशान किशन का बल्ला जमकर गरता। उन्होंने 29 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली। इशान का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक है।
IND vs AUS Live Score: भारत का स्कोर 150 के पार
इशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी। टीम ने 14.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं।