IND vs AFG Live Streaming: फ्री में कहां देखें भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी20 मुकाबला

IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यदि आप इस मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातें जान लें।

IND vs AFG Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मुकाबला 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के पास जहां सीरीज में अजेय बढ़त लेने का मौका है तो वहीं अफगानिस्तान के पास आखिरी मौका है। पहले मुकाबले को जिस अंदाज से टीम इंडिया ने जीता उसको देखते हुए अफगानिस्तान की टीम को अपनी रणनीति बदलनी होगी। 157 रन का लक्ष्य भारत ने 38 गेंद शेष रहते केवल 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की बैटिंग का अफगानी गेंदबाज खास तौर से स्पिनर के पास कोई जवाब नहीं था। मुजीब उर्र रहमान से लेकर राशिद खान सब महंगे साबित हुए। नूर ने 12.50 की इकोनॉमी से रन लुटाए।

ind vs afg live

भारत और अफगानिस्तान (साभार-X)

दूसरे मैच में हो सकता है बदलाव

दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया को ना चाहते हुए भी बदलाव करना पड़ेगा। चोट के कारण वरुण चक्रवर्ती बाहर हो चुके हैं ऐसे में रवि बिश्नोई को शामिल किया जा सकता है। यदि आप भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को फ्री में देखना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed