IND vs AFG 1st T20I: भारत ने पहले टी20 में दी अफगानिस्तान को मात, शिवम दुबे बने जीत के हीरो

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 12, 2024, 12:15 AM IST

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज का आगाज मोहाली में 6 विकेट से जीत के साथ किया है। टीम इंडिया की जीत का सेहरा शिवम दुबे के सिर पर सजा।

मोहाली: भारत ने शिवम दूबे (नाबाद 60 रन) की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से गुरुवार को मोहाली में खेले गए पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में अफगानिस्तान पर छह विकेट की आसान जीत से तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनायी। अनुभवी मोहम्मद नबी और युवा अजमतुल्लाह ओमरजई के बीच 43 गेंद में 68 रन की साझेदारी से अफगानिस्तान ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पांच विकेट पर 158 रन बनाये।

Shivam Dubey

शिवम दुबे

6 विकेट रहते टीम इंडिया ने जीती बाजी

पर यह लक्ष्य इतना बड़ा नहीं था और भारत ने 17.3 ओवर में चार विकेट पर 159 रन बनाकर जीत हासिल की। एशियाई खेलों के बाद अपना पहला टी20 खेल रहे दूबे और तिलक वर्मा (22 गेंद में 26 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 29 गेंद में 44 रन जोड़े जिससे भारत ने चार ओवर में सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाने के बावजूद लय हासिल की।

End of Feed