LIVE

IND vs AFG Asian Games T20 Highlights: भारी बारिश के चलते भारत और अफगानिस्तान मैच रद्द, टीम इंडिया और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे

IND vs AFG Asian Games T20 LIVE SCORE, India vs Afghanistan 2nd Quarter Final Match Scorecard (भारत बनाम अफगानिस्तान एशियन गेम्स लाइव स्कोर)। भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाना था। लेकिन भारी बारिश के चलते टॉस तक नहीं हो सका। यहां पढ़ें भारत बनाम अफगानिस्तान मैच के लाइव अपडेट्स।
IND vs AFG Asian Games T20 Highlights: भारी बारिश के चलते भारत और अफगानिस्तान मैच रद्द, टीम इंडिया और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे
IND vs AFG T20 Highlights: एशियन गेम्स के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज भारत और अफगानिस्तान आमने-सामने हुए। लेकिन, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में हुई भारी बारिश ने फैंस की उम्मीद पर पानी फेर दिया। यह नॉक आउट मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया है और भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाइकर लिया है। वहीं, इससे पहले पाकिस्तान और हांगकांग चाइना का भी मैच बारिश के चलते रद्द हो गया और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत का सेमीफाइनल मैच श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले तीसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से। अगर भारत और पाकिस्तान फाइनल के लिए क्वालीफाइ होते हैं तो एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारत ने रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
Sep 28, 2026 | 10:49 AM IST

IND vs AFG Live Score: क्या होगा भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल?

भारत और पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने से फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा? यहां जाने वाली बात यह है कि भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच के विजेता होगा। वहीं, पाकिस्तान का सामना चौथे क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश और मलेशिया के मैच के विजेता से होगा। यानी साफ है कि भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में आमने-सामने नहीं होंगे। लेकिन दोनों ही टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल मैच में जीत दर्ज करती हैं तो फाइनल में दोनों टीमों की भिड़ंत हो सकती है।
Sep 28, 2026 | 10:46 AM IST

IND vs AFG Live Score: भारत और पाकिस्तान दोनों सेमीफाइनल में

एशिनय गेम्स का पहला क्वार्टर फाइनल मैच भी बारिश के चलते रद्द हो गया। इस मैच में पाकिस्तान का सामना हांगकांग चाइना से होना था। पाकिस्तान टीम वरीयता के हिसाब से सेमीफाइनल में पहुंच गया। वहीं, भारत ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
Sep 28, 2026 | 09:54 AM IST

IND vs AFG Live Score: भारत और अफगानिस्तान मैच रद्द

भारी बारिश के चलते यह मुकाबला रद्द हो गया है। इसका मतलब है कि भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है। श्रीलंका या नेपाल में से किसी एक के साथ भारत सेमीफाइनल खेलेगा।
Sep 28, 2026 | 09:53 AM IST

IND vs AFG Live Score: आसमान पर छाए हैं काले बादल

ग्राउंड से आ रही खबरें अच्छी नहीं हैं। कवर्स अभी भी बिछे हुए हैं। और काले, उदास बादल छाए हुए हैं। कुछ खिलाड़ी मैदान पर हैं, लेकिन ग्राउंड-स्टाफ या कवर्स के आस-पास अभी कोई हलचल नहीं है। ऐसा लगता है कि हमें लंबी देरी का सामना करना पड़ सकता है।
Sep 28, 2026 | 09:39 AM IST

IND vs AFG Asian Games T20 Live Score: गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी

जैसा कि मौसम विभाग ने आशंका जाहिर की थी कि बारिश मैच को प्रभावित हो सकता है। बारिश का खतरा इस मुकाबले पर भी बरकरार है। और बारिश के चलते टॉस में देरी होगी। फिलहाल गीले आउट फील्ड के चलते टॉस में देरी हो रही है।
Sep 28, 2026 | 09:11 AM IST

IND vs AFG Asian Games T20 Live Score: मैच से पहले कप्तान अय्यर ने भरी हुंकार

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सोमवार को एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश, सीमित अभ्यास और असहज तैयारी उनकी टीम के सामने बहाने नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि एक पेशेवर टीम को अपने सामने आने वाली किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।
Sep 28, 2026 | 09:10 AM IST

IND vs AFG Asian Games T20 Live Score: बारिश ने बरपाया है कहर

नागोया में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश ने कहर बरपाया है जिससे नॉकआउट चरण के लिए भारत की तैयारियां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। हाल में उनका एकमात्र मैच अभ्यास जापान के खिलाफ बारिश के कारण पांच पांच ओवर कर दिया गया जिसमें भारत ने महज दो रन से जीत दर्ज की। इस करीबी जीत से चिंताएं बढ़ी होंगी, लेकिन अय्यर परिस्थितियों पर ध्यान देने के मूड में नहीं थे।
Sep 28, 2026 | 09:09 AM IST

IND vs AFG Asian Games T20 Live Score: रोमांचक मुकाबले में स्वागत है

आज (28 September 2026) एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट क्वार्टर फाइनल में दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले जाने हैं। इनमें तीन टीमें शानदार हैं और मुकाबले काफी रोचक व दिलचस्प होने वाले हैं। इसके लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है।