IND U19 vs AUS U19: भारत ने दूसरे अंडर-19 यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराया

Tanmay Baloda, IND-U19 vs AUS-U19 2nd Youth Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के अहमदाबाद में खेले गए दूसरे यूथ टेस्ट में भारतीय गेंदबाज तन्मय बलोदा ने ऐसा कहर बरपाया कि भारत ने ये मैच 10 विकेट से जीत लिया।

भारतीय लेफ्ट-आर्म ऑर्थोडॉक्स स्पिनर तन्मय बलोदा (Tanmay Baloda) ने 41 रन देकर 8 विकेट लिए और मैच में कुल 14 विकेट चटकाए। भारत की U-19 टीम ने बुधवार को दूसरे यूथ टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर सीरीज़ 2-0 से अपने नाम कर ली।

Yashbardhan Chauhan, IND U19 vs AUS U19 2nd Youth Test

भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान यशबर्धन चौहान (SLC)

मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 86 रन से खेलना शुरू किया, लेकिन पूरी टीम सिर्फ़ 151 रन पर सिमट गई। इससे भारत को जीत के लिए सिर्फ 11 रन का लक्ष्य मिला, जिसे मेज़बान टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए हासिल कर लिया।

End of Feed