India U-19 vs Pakistan U-19 Asia Cup Final Live Score Streaming Online: कब और कहां देखें भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल का सीधा प्रसारण, लाइव स्कोर

India U-19 vs Pakistan U-19 Asia Cup Final Live Score Streaming Online, IND U19 vs PAK U19 Live Telecast Channel in India (भारत बनाम पाकिस्तान अंडर-19 एशिया कप फाइनल): अंडर-19 एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल में क्वालीफाई किया था।

India U-19 vs Pakistan U-19 Asia Cup Final Live Score Streaming: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी भार और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई के आईसीसी एकेडेमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया था, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। यह इस टूर्नामेंट में दूसरा मौका होगा जब दोनों टीमें भिड़ेंगी। पहली बार जब लीग स्टेज में दोनों एक दूसरे के आमने-सामने हुए थे तो भारत ने मुकाबला आसानी से अपने नाम कर लिया था। उस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए थे और बाद में पाकिस्तान को 150 रन पर आउट कर 90 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया था।

india vs pakistan live streaming

भारत और पाकिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-ACC)

भारत 10वीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है, जबकि पाकिस्तान का यह तीसरा फाइनल है। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है। उसने 7 बार यह कप अपने नाम किया है। जबकि एक बार उसे पाकिस्तान के साथ इस कप को साझा करना पड़ा था। पाकिस्तान 2013 और 2017 में रनर-अप रहा था।

End of Feed