ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय अंडर-19 टीम की जीत का सिलसिला जारी है। सोमवार को खेले गए दूसरे अनऑफीशियर वनडे मैच में भारतीय अंडर-19 टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 103 रन से हराकर 3 मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशवर्धन चौहान के शानदार 122 और वीके विनीत के 87 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 341 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से लक्ष्य और आर्यवीर सहवाग ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। पिछले मैच में सस्ते में आउट होने वाले आर्यवीर इस मुकाबले में 3 रन से अपना पहला अर्धशतक चूक गए। आर्यवीर सहवाग ने 9 चौके की मदद से 47 रन की पारी खेली। भारत की ओर से यशवर्धन और विके विनीत ने तीसरे विकेट के लिए 132(124) रन की साझेदारी की।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 (साभार-x)
पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई ऑस्ट्रेलिया
342 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और 41.1 ओवर में केवल 238 रन बनाकर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान जैक जोसनेक ने सर्वाधिक 81 रन की पारी खेली। जोसनेक के अलावा ब्लेक कैटल ने 44 और मैथ्यू लॉफ ने 42 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से चिगुरुपति वेंकेटा ने सर्वाधिक 3 जबकि काव्या पटेल और यशवर्धन चौहान ने 2-2 विकेट चटकाए।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- IND W vs SL W Live Streaming: फ्री में कब और कहां देखें भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल वाला मैच
सीरीज में अजेय बढ़त ली
भारतीय टीम ने 3 मैच की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित 20 ओवर के पहले मैच में भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। तीसरा मुकाबला बुधवार, 23 सितंबर को खेला जाएगा।
