IND U19 vs ENG U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय अंडर-19 टीम ने रचा इतिहास, बनी पहली टीम

IND U19 vs ENG U19: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने तो कभी न भूलने वाली पारी खेली ही, भारतीय टीम ने भी इतिहास रच दिया। आज से पहले कोई भी टीम अंडर-19 के फाइनल में यह कारनामा नहीं कर पाई थी जो आयुष म्हात्रे एंड कंपनी ने कर दिखाया।

IND U19 vs ENG U19: इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में न केवल वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई, बल्कि आयुष म्हात्रे एंड कंपनी ने भी टूर्नामेंट के इतिहास में एक ऐसा कारनामा अपने नाम कर लिया जो आज से पहले कोई भी टीम नहीं कर पाई थी। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 9 विकेट के नुकसान पर 411 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा कर दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। आज से पहले कोई भी टीम फाइनल में 400 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाई थी। इसी के साथ भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में 350 रन का आंकड़ा छूने वाला पहला देश बन गया है। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। अंडर-19 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 425 रन था जो उसने 22 साल पहले स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया था।

Team India

भारतीय अंडर-19 टीम (साभार-X)

भारत ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

आयुष म्हात्रे एंड कंपनी ने प्लेऑफ में सबसे बड़ा टोटल बनाने के मामले में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले, अंडर-19 वर्ल्ड कप के प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के ही नाम था। साल 2016 में फतुल्लाह में नामीबिया के खिलाफ इस टीम ने 349/6 का स्कोर खड़ा किया था। उस मुकाबले में ऋषभ पंत ने 96 गेंदों में 111 रन की पारी खेली थी।

End of Feed