IND U19 vs UAE U19 Highlights: आर्यवीर सहवाग की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत भारत ने दी यूएई को मात, सेमीफाइनल में होगी अफगानिस्तान से भिड़ंत

भारत की अंडर-19 टीम ने यूएई को अपने आखिरी लीग मुकाबले में 70 रन के अंतर से पटखनी देकर एसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है।

मस्कट: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने आर्यवीर सहवाग की 160 रन की आतिशी शतकीय पारी की बदौलत यूएई को 70 रन के अंतर से मात देकर अंडर-19 एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। भारतीय टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 309 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में यूएई की टीम 50 ओवर में 239 रन पर ढेर हो गई और 70 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है जहां उसकी अफगानिस्तान के साथ भिड़ंत होगी। आर्यवीर सहवाग को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की बांग्लादेश से भिड़ंत होगी।

Aaryavir Sehwag

आर्यवीर सहवाग (फोटो क्रेडिट BCCI X)

(डेवलपिंग स्टोरी)

End of Feed