IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अगले साल टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी भारतीय टीम, देखें शेड्यूल

India tour of England Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल एक बार फिर से इंग्लैंड का दौरा करने वाली है हालांकि इस बार टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट की जगह टी20 और वनडे सीरीज खेलेगी। वहीं भारत की महिला टीम भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेलने वाली है।

India tour of England Schedule: भारत की पुरुष और महिला क्रिकेट टीमें 2026 में इंग्लैंड दौरे पर जानें वाली हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। इस दौरे में भारतीय पुरुष टीम पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन एकदिवसीय मुकाबले खेलेगी, जबकि महिला टीम तीन टी20 और एक टेस्ट मैच में हिस्सा लेगी।

Rohit sharma AP odi

रोहित शर्मा (फोटो- AP)

पुरुष टीम का दौरा 1 जुलाई से होगा शुरू

भारतीय पुरुष टीम के इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई को डरहम में पहले टी20 मुकाबले से होगी। इसके बाद 4 जुलाई को मैनचेस्टर, 7 जुलाई को नॉटिंघम, 9 जुलाई को ब्रिस्टल और 11 जुलाई को साउथैम्प्टन में टी20 मैच खेले जाएंगे।इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन होगा ।पहला मुकाबला 14 जुलाई को बर्मिंघम, दूसरा 16 जुलाई को कार्डिफ और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा।

End of Feed