नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को जीत का सिलसिला बरकरार रखना होगा। टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 23 फरवरी 2023 को भारत का सामना टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया से होगा। पांच बार की चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया के सामने भारत को काफी संभलकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है। इससे पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें पांच बार आमने-सामने हो चुकी हैं, लेकिन इसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी मजबूत है। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा।
स्मृति मंधाना। (फोटो - बीसीसीआई वीमेन )
