India Squad Annoucement: श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा मंगलवार को की जाएगी। दो मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गाले में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा। टीम इंडिया फिलहाल इंजरी से जूझ रही है। वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, साई सुदर्शन समेत कई अन्य खिलाड़ी इंजरी से परेशान हैं और उनके खेलने पर संशय की स्थिति बनी हुई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह को भी आराम दिया जा सकता है, लेकिन WTC के लिहाज से यह सीरीज गिल एंड कंपनी के लिए अहम है और बुमराह की अनुपस्थिति टीम को नुकसान पहुंचा सकती है।
भारत की संभावित टेस्ट टीम (साभार-X)
इन खिलाड़ियों की लग सकती है लॉटरी
इस सीरीज में अगर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाता है तो ऐसी स्थिति में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले आकिब नबी को मौका मिल सकता है। इसके अलावा अगर बात साई सुदर्शन की करें तो उनकी जगह सरफराज खान या फिर देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा सारांश जैन और विप्रज निगम जैसे नाम की भी चर्चा है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टीम
बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल पर इसकी जिम्मेदारी होगी। ऑलराउंडर के तौर पर एकबार फिर रवींद्र जडेजा क वापसी होगी। बुमराह की अनुपस्थिति में गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज संभाल सकते हैं। उनका साथ देने के लिए गुरनूर ब्रार और आकिब नबी को आजमाया जा सकता है। स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव पहली पसंद होंगे जबकि पहली बार सारंश जैन और विप्रज निगम जैसे गेंदबाज को मौका मिल सकता है।
श्रीलंका दौरे के लिए भारत की संभावित टीम (India Squad)
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ब्रार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/आकिब नबी, सारांश जैन, विप्रज निगम, साई सुदर्शन/सरफराज खान।
