IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट 6 जून, शनिवार से मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 6 महीने के लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया रेड बॉल क्रिकेट में वापसी कर रही है। दोनों टीमों के बीच करीब 8 साल बाद टेस्ट क्रिकेट हो रहा है। इससे पहले साल 2018 में पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया था, जहां रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी, लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है। टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है जबकि अफगानिस्तान का नेतृत्व हशमतुल्लाह शहीदी के पास है। इस टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होगी, इसको लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उप-कप्तानी से हटाए जाने के बाद पहली बार ऋषभ पंत उतरेंगे और उन पर बतौर खिलाड़ी टीम में बने रहने की चुनौती होगी।
भारत-अफगानिस्तान (साभार-X)
कैसा होगी टीम इंडिया का टॉप-4
इस मुकाबले में टीम इंडिया की बैटिंग लाइनअप दमदार नजर आ रही है। पारी की शुरुआत स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल और विस्फोटक अंदाज वाले यशस्वी जायसवाल करेंगे। नंबर 3 पर शानदार फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन को मौका मिलेगा जो आईपीएल में ऑरेंज कैप की लिस्ट में नंबर 3 पर रहे थे। नंबर 4 पर कप्तान शुभमन गिल होंगे जिन्होंने इंग्लैंड दौरे पर शानदार बल्लेबाजी की थी।
ऋषभ पंत के सामने बड़ी चुनौती
पंत को इस सीरीज से पहले लीडरशिप रोल से हटा दिया गया है। ऐसे में अगर उन्हें खिलाड़ी के तौर पर चीम में बने रहना है तो अपना बेस्ट देना होगा। अफगानिस्तान के खिलाफ पंत खुद को साबित करने के इरादे से उतरेंगे।
एक ऑलराउंडर के साथ टीम इंडिया
इस मुकाबले में टीम इंडिया एक ऑलराउंडर के साथ उतरेगी। वाशिंगटन सुंदर बतौर ऑलराउंडर इस प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। सुंदर ने हालिया आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था।
गुरनूर ब्रार का हो सकता है डेब्यू
इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। तेज गेंदबाजी मोहम्मद सिराज की अगुवाई में उतरेगी और उनका साथ देने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा होंगे। तीसरे गेंदबाज के तौर पर गुरनूर ब्रार का डेब्यू हो सकता है, जिन्हें पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला है। स्पिनर के तौर पर कुलदीप यादव का खेलना तय है। अगर स्पिन फ्रैंडली पिच होती है तो हर्ष दुबे या मानव सुथार में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।
भारत-अफगानिस्तान (India Playing XI Against Afghanistan)
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर ब्रार।
