श्रीलंका में अब तक सिर्फ एक भारतीय कप्तान जिता पाया टेस्ट सीरीज, धोनी-गांगुली भी रहे फिसड्डी

IND vs SL Test: श्रीलंका की पिचें धीमी और घूमने वाली होती हैं। वहां टिककर बल्लेबाजी और धैर्य से गेंदबाजी करनी पड़ती है। भारतीय टीम ​ 9 साल बाद फिर श्रीलंका पहुंची है। श्रीलंका में भारत ने अब तक 8 बार टेस्ट सीरीज खेली है। जिसमें सिर्फ एक कप्तान ने भारतीय टीम को सीरीज में जीत दिलाई है।

IND vs SL Test: भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंच गई है। पहला मैच 15 अगस्त से गॉल के मैदान पर खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को बचाने के लिए भारत को दोनों टेस्ट मुकाबलों में जीत दर्ज करना जरूरी है। कप्तान शुभमन गिल के लिए यह दौरा बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। वह पहली बार टेस्ट कप्तान बनकर श्रीलंका की जमीन पर उतर रहे हैं। श्रीलंका में भारत ने अब तक 8 बार टेस्ट सीरीज खेली है। जिसमें सिर्फ एक कप्तान ने भारतीय टीम को सीरीज में जीत दिलाई है।

Ind vs SL (1)

किस भारतीय कप्तान ने श्रीलंका में जितवाई टेस्ट सीरीज (फोटो साभार- AI Created)

41 साल पहले किया था पहला दौरा

भारतीय टीम का पहला श्रीलंका दौरा साल 1985 में हुआ था और आखिरी बार टीम 2017 में वहां गई थी। हालांकि, वहां जाकर जीत दर्ज करना भारत के लिए हमेशा मुश्किल रहा है। श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने वाले भारत के इकलौते कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली से पहले और बाद में कोई भी कप्तान वहां टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है। साल 1985 में जब भारत पहली बार श्रीलंका गया था तब कप्तान कपिल देव थे। दो मैचों की सीरीज में एक मैच मेजबान ने जीता और दूसरा टेस्ट ड्रॉ हुआ था।

End of Feed