IND vs PAK Match Update: भारत और पाकिस्तान का मैच होगा या नहीं, आने वाली है बड़ी खबर, जानिए ताजा अपडेट

IND vs PAK T20 World Cup Match Latest Update: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को निर्धारित आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सबसे चर्चित व बड़े मुकाबले को लेकर संशय की स्थिति बरकरार है। भारत पाकिस्तान मैच होगा या नहीं, इस पर सभी फैंस की नजरें टिकी हैं क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और आईसीसी (आईसीसी) के बीच रविवार को हुई बैठक में जो कुछ हुआ है, उसने अब इस पूरे विवाद को नया मोड़ दिया है। क्या है ताजा अपडेट, यहां जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी टी20 विश्व कप 2026
  • भारत-पाकिस्तान मैच विवाद नए मोड़ पर पहुंचा
  • आईसीसी-पीसीबी बैठक के बाद फैसले का इंतजार

India vs Pakistan T20 World Cup Match Live Updates: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कार्यक्रम में 15 फरवरी को निर्धारित भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच को लेकर विवाद अब फिल्मी सस्पेंस का रूप ले चुका है। आईसीसी (ICC) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच रविवार को हुई अहम बैठक में काफी कुछ हुआ है और इस बैठक के बाद अब आसार बनने लगे हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपना फैसला पलट सकता है। उस पर क्या दबाव है, पीसीबी में अंदरूनी कलह का मामला क्या है और कब आ सकता है इस मैच को लेकर बड़ा फैसला, यहां सब कुछ जानिए।

IND vs PAK Match Latest Updates, T20 World Cup 2026, Bharat Pakistan Match Hoga ya nahi

भारत-पाकिस्तान मैच होगा या नहीं, क्या है ताजा अपडेट

आईसीसी और पीसीबी की बैठक के बाद अब ऐसा लगने लगा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनकी सरकार अपने मैच बहिष्कार के फैसले से पलट सकता है। सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम 15 फरवरी को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ मैदान में उतर सकती है, क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का एक प्रतिनिधिमंडल लाहौर गया था और गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारियों से मुलाकात हुई।

End of Feed