IND vs ENG: क्या सेमीफाइनल में टॉस ने तय की सेमीफाइनल में हार-जीत, जानिए इंग्लैंड कप्तान ने क्या कहा?

भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। क्या जोस बटलर को हुआ अपने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी के फैसले पर पछतावा?

KEY HIGHLIGHTS
  • जोस बटलर ने कहा भारतीय टीम थी आज जीत की हकदार
  • बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भारतीय गेंदबाजों ने की शानदार गेंदबाजी
  • टॉस से नहीं हुआ है मैच में हार जीत का फैसला

जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम का लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने का सपना गुरुवार को गयाना में भारत के खिलाफ टूट गया। दो साल पहले टीम इंडिया को 10 विकेट से मात देकर धमाकेदार अंदाज में फाइनल में एंट्री करने के बाद विश्व चैंपियन बनने वाली इंग्लैंड ने इस बार टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 172 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए घुटने टेक दिए। इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में लक्ष्य का पीछा करते हुए 103 रन पर ढेर हो गई और 68 रन के बड़े अंतर से हार का मुंह उसे देखना पड़ा।

Jos Buttler

जोस बटलर

टीम इंडिया थी आज जीत की हकदार

सेमीफाइनल में हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा, भारत ने हमें मैच से बाहर कर दिया। हमने चुनौतीपूर्ण विकेट पर 20 से 25 रन ज्यादा बनाने दिए। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और जीत के हकदार थे। दो साल पहले भारतीय टीम को इसी अंदाज में 10 विकेट से मात देकर इंग्लैंड फाइनल में पहुंचा था। दो साल में हुए इस बड़े बदलाव पर बटलर ने कहा, दो साल पहले और इस बार की परिस्थितियां बहुत अलग हैं। उन्होंने शानदार क्रिकेट आज खेली और जीत के वो आज हकदार थे।

End of Feed