India Next Match: टीम इंडिया का अगला मैच कब है, नई टी20 सीरीज का हुआ ऐलान

India Next T20 Match: टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम अपना अगला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कब खेलेगी इसका फैंस को भी इंतजार है। इसी बीच अचानक एक सीरीज का ऐलान हो गया है। आईपीएल के ठीक बाद टीम इंडिया सबसे पहले अफगानिस्तान से नहीं, बल्कि एक और टी20 सीरीज खेलने वाली है जो उससे भी पहले होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया की अगली टी20 सीरीज
  • भारत कब खेलेगा अपना अगला टी20 मैच
  • एक नई टी20 सीरीज की हुई पुष्टि

Team India Next Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतने के बाद अब टीम इंडिया अपना पहला टी20 मैच उम्मीद से पहले खेलेगी, क्योंकि अब एक नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम को शुरू में जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ दौरे पर जाना था, लेकिन अब उन्हें जून में ही एक सीरीज खेलनी होगी, जो 31 मई को होने वाले आईपीएल 2026 फाइनल के कुछ ही दिनों बाद आयोजित होने जा रही है।

India Ka Agla Match Kab Hoga, Next India Match, India vs Ireland T20I Series

भारत का अगला टी20 मैच कब होगा

दरअसल, क्रिकेट आयरलैंड (सीआई) ने पुष्टि की है कि आयरलैंड जून में भारत की मेजबानी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए करेगा। जबकि कुछ महीने पहले भी इसकी खबरें थीं, लेकिन इसे आधिकारिक नहीं बनाया गया था। मैचों की संख्या के साथ-साथ स्थान और समय की घोषणा अभी बाकी है। हालांकि, ये कहा जा सकता है कि भारत का आयरलैंड दौरा भारत के यूनाइटेड किंगडम दौरे का हिस्सा होगा, जहां वे 1 जुलाई से 11 जुलाई तक पांच टी20 और 14 जुलाई से 19 जुलाई तक तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाले हैं।

End of Feed