बेंगलुरू में किला फतह करने के बाद बोले कीवी कप्तान, अगले मैच में भारत करेगा पलटवार

न्यूजीलैंड के नए टेस्ट कप्तान टॉम लैथम को बेंगलुरू में टीम इंडिया को पटखनी देने की खुशी तो है लेकिन वो इस बात से भी भलीभांति वाकिफ हैं कि अगले मुकाबलों में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम पलटवार करेगी। जानिए लैथम ने इस बारे में क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • 36 साल बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली घर पर हार
  • पहली पारी में 46 रन पर ढेर हो गई थी टीम इंडिया
  • कीवी तेज गेंदबाजों ने पूरे मैच में बनाए रखा भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव

बेंगलुरू: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने अपनी टीम को याद दिलाया कि पहला मैच जीतने के बाद जश्न के बीच दूसरे टेस्ट पर अपना ध्यान ना भटकने दे, क्योंकि भारत के पास जवाबी हमला करने की ताकत है। न्यूजीलैंड टीम ने रविवार को बेंगलुरू में पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है, लेकिन अब उन्हें 24 अक्टूबर से पुणे में शुरू होने वाले दूसरे मैच की तैयारी करनी होगी।

Rohit Sharma Tom Latham

रोहित शर्मा और टॉम लैथम

टीम इंडिया हार के बाद करेगी पलटवार

न्यूजीलैंड की यह भारत में सिर्फ तीसरी टेस्ट जीत है। टीम को इस प्रारूप की तीसरी जीत के लिए लगभग 36 साल का इंतजार करना पड़ा। आखिरी बार न्यूजीलैंड ने भारत को 1988 में जॉन राइट की कप्तानी में वानखेड़े स्टेडियम पर 136 रन से हराया था। लैथम ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा,'मुझे लगता है कि 36 साल बाद हमने यहां जीत हासिल की है। इस स्थिति में होना वास्तव में एक विशेष एहसास है। यह इस टीम के लिए गर्व का क्षण है और हम इसका जश्न मनाएंगे। हम निश्चित रूप से जानते हैं कि यह भारत के खिलाफ (दूसरे टेस्ट में) एक चुनौती होगी, जिनके पास जाहिर तौर पर पूरी वापसी की दमदार क्षमता है।'

End of Feed