Explainer: पहले, 100वें, 200वें, 300वें, 400वें और 500वें टेस्ट मैच में क्या हुआ? पढ़ें भारत के 94 साल के टेस्ट इतिहास का रिकैप

शुभमन गिल की कप्तानी में 'मेन-इन-ब्लू' (भारतीय टीम) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद 600 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करने वाली तीसरी टीम बनने जा जाएगी। यह खास मौका उस दिन आ रहा है, जब देश औपनिवेशिक शासन (अंग्रेजों से) से अपनी आजादी का 80वां साल मना रहा है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। 25 जून 1932 को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक नई उम्मीद जगाने वाले देश की मिली-जुली टीम की कप्तानी कर्नल कोट्टारी कनकैया नायडू (CK नायडू) ने की थी। इसके 94 साल बाद, शनिवार को भारत श्रीलंका के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में क्रिकेट के सबसे पुराने और सबसे मुश्किल फ़ॉर्मेट में अपना 600वां मैच खेलेगा। शुभमन गिल की कप्तानी में 'मेन-इन-ब्लू' (भारतीय टीम) इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद यह मुकाम हासिल करने वाली तीसरी टीम बनने जा रही है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि उस दिन हासिल हो रही है जब देश औपनिवेशिक शासन से आजादी का 80वां जश्न मना रहा है।

India Test Match

भारत का 600वां टेस्ट मैच।

अब तक कुल 319 भाग्यशाली खिलाड़ियों ने टेस्ट में भारत की कैप पहनी है, जिनमें मानव सुथार सबसे नए हैं और सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा 200 टेस्ट कैप हासिल करने का रिकॉर्ड है। कर्नल सी.के. नायडू से लेकर शुभमन गिल तक, इन 94 सालों में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम की कप्तानी 38 कप्तानों ने की है। उनकी कप्तानी में टीम ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन हमेशा बेहतर बनने की कोशिश करती रही।

End of Feed