India Champions Trophy Schedule: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का फुल शेड्यूल, कब और कहां देखें मुकाबला

India Champions Trophy Schedule: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद अब टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगी। 20 फरवरी को भारत अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। भारत सभी मुकाबले दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा। आइए टीम इंडिया के फुल शेड्यूल पर नजर डालें।

India Champions Trophy Schedule: इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे मुकाबले में रोहित एंड कपंनी ने इंग्लैंड को 142 रन से पटखनी दी। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 357 रन का टारगेट था लेकिन पूरी टीम केवल 214 रन बनाकर ढेर हो गई। अब इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के बाद टीम इंडिया जीत के मोमेंटम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में उतरेगी। 8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी हो रही है। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान की मेजबानी में 19 फरवरी से 9 मार्च के बीच यह टूर्नामेंट खेला जाएगा। हालांकि, भारत अपने सभी मैच दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा।

INDIA CHAMPIONS TROPHY SCHEDULE

चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल भारत (साभार-TNN)

चैंपियंस ट्रॉफी के 9वें सीजन का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और मेजबान पाकिस्तान के बीच कराची क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगा। इस टूर्नामेंट का आखिरी लीग मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में 2 मार्च को खेला जाएगा। 4 मार्च को पहला सेमीफाइनल दुबई में जबकि 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मैच के लिए रिजर्व डे का विकल्प है। फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा।

End of Feed