IND vs WI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर टेस्ट में 20वीं बार किया सूपड़ा साफ

IND vs WI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को हराकर दिल्ली टेस्ट जीत लिया। इसके साथ भी 2 मैच की टेस्ट सीरीज को उसने 2-0 से अपने नाम कर लिया। घर पर यह कप्तान के तौर पर गिल की पहली सीरीज जीत है।

IND vs WI Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर दिल्ली टेस्ट जीत लिया है। भारत के सामने दूसरी पारी में 121 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 5वें दिन के पहले घंटे की खेल में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने 39 जबकि केएल राहुल ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। इससे पहले वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में फाइटबैक करते हुए 390 रन का स्कोर खड़ा किया था। वेस्टइंडीज की ओर से शाई होप और जॉन कैंपबेल ने शतकीय पारी खेली थी, जिसकी बदौलत टीम भारत को दोबारा बल्लेबाजी करने पर मजबूर कर पाई। होप ने 103 जबकि कैंपबेल ने 115 रन की पारी खेली थी।

IND vs WI Highlights

भारत-ऑस्ट्रेलिया (साभार-BCCI)

इससे पहले लगातार 6 टॉस हारने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पहली बार टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 175 जबकि कप्तान शुभमन गिल ने 129 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा साई सुदर्शन ने 87 रन की अहम पारी खेली।

End of Feed