IND vs WI: सूर्या और तिलक की विस्फोटक पारी से जीता भारत, सीरीज जीतने की उम्मीद बरकरार

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 8, 2023, 11:47 PM IST

IND vs WI: भारत ने तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज जीतने की अपनी उम्मीद को बरकरार रखा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 160 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 3 विकेट खोकर 13 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। सूर्यकुमार यादव ने 83 रन बनाए।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया
  • सूर्या और तिलक की शानदार बल्लेबाजी
  • सीरीज में की टीम इंडिया ने वापसी

भारत ने पांच मैचों की सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में वेस्टइंडीज को सात विकेट से हरा दिया। भारत के सामने 160 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने तिलक वर्मा के नाबाद 49 और हार्दिक पांड्या की 20 रन की पारी के दम पर 13 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 44 गेंद में विस्फोटक 83 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए तिलक वर्मा के साथ 87 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा

भारत बनाम वेस्टइंडीज (साभार-AP)

इससे पहले 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और डेब्यूटांट यशस्वी जायसवाल पहले ही ओवर में 1 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन गिल ने शुरुआत अच्छी की, लेकिन 11 गेंद पर 6 रन बनाकर वह अल्जारी जोसेफ का शिकार बने। 34 रन के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर टीम इंडिया ने मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन सूर्या ने अलग ही अंदाज में पारी की शुरुआत की और पहले ही गेंद पर चौका जड़कर अपनी मंशा बता दी।

End of Feed