अभिषेक-वैभव की आंधी, भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड में 6 साल बाद जीती टी20I सीरीज

भारत ने 6 साल बाद न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीत ली। वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर 3-0 से अजेय बढ़त बना ली।

IND vs NZ Highlighst: किसी को अंदाजा नहीं होगा कि वेलिंगटन के वाइंडी मैदान पर वैभन और अभिषेक की आंधी आएगी और न्यूजीलैंड को तीसरे टी20 में उड़ा ले जाएगी। बड़ी मशक्कत के बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 199 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन अभिषेक-वैभव की विध्वंसक बल्लेबाजी ने इस स्कोर को बौना बना दिया। भारत ने 199 रन का लक्ष्य 4 विकेट खोकर 13.2 ओवर में हासिल कर लिया। इसके साथ ही भारत ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। 6 साल बाद भारत ने न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज जीती है।

india

टीम इंडिया (साभार-X)

वैभव और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए केवल 43 गेंद में 133 रन की साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मैच से बाहर कर दिया। इस दौरान भारत ने टीम के तौर पर सबसे तेज अर्धशतक और शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। भारत ने 2.2 ओवर में 50 जबकि 30 गेंद में 100 रन पूरे किए। इतना ही नहीं इस जोड़ी ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दोनों ने 6 ओवर में 118 रन जोड़े जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले का सर्वाधिक स्कोर भी है।

End of Feed